{"_id":"8-30650","slug":"Allahabad-30650-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदपुर में दो गुट भिड़े, फायरिंग में एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदपुर में दो गुट भिड़े, फायरिंग में एक घायल
Allahabad
Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। गोविंदपुर इलाके में रविवार सुबह दो गुटों के बीच टकराव हो गया। जमीन पर कब्जे के विवाद में दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया। बलवा, मारपीट और फायरिंग के बीच एक व्यक्ति घायल हो गया। आरोप है कि उसे गोली मारी गई थी, हालांकि चोट गहरी नहीं है। शिवकुटी थाने की पुलिस ने एक पक्ष से अर्जी लेकर छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की एफआईआर लिखी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
गोविंदपुर में जीशान मार्केट में खुर्शीद अहमद की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। खुर्शीद के परिवार का अहमद अली उर्फ लल्लू से जमीन पर मालिकाना हक के लिए लंबे समय से रंजिश है। आरोप है कि लल्लू रविवार सुबह गोविंदपुर कब्रिस्तान के पास विवादित जमीन पर बाउंड्री बना रहा था। खुर्शीद ने जाकर विरोध किया तो आरोप है कि लल्लू के इशारे पर मजदूरों ने उस पर हमला कर दिया। उसे फावड़े और बेलचे से पीटा। इसी दौरान लल्लू की तरफ से फायरिंग भी कर दी गई। झगड़े में खुर्शीद के सीने पर चोट पहुंची। कहा जा रहा है कि यह चोट गोली से लगी थी। गोली सीने को छूते निकल गई। खुर्शीद की तरफ से कई लोग आ गए। किसी तरह झगड़ा शांत हुआ। खबर पाकर शिवकुटी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लल्लू को हिरासत में ले लिया।
इस घटना में खुर्शीद के भाई फिरोज अहमद की अर्जी पर शिवकुटी थाने में सगे भाइयों अहमद अली उर्फ लल्लू और इमरान, करमुद और उसके बेटों फौजी उर्फ छोटू, रजी, जीशान के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 के तहत नामजद केस लिखा गया। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। उधर, लल्लू की पत्नी रशीदा ने कहा कि खुर्शीद समेत कई लोगों ने हमला बोला था। मजदूरों से झगड़े में फावड़ा से खुर्शीद को चोट पहुंची। उल्लेखनीय है कि इस बवाल में केस लिखाने वाले खुर्शीद का भी आपराधिक इतिहास है। शिवकुटी थाने में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।