फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बाइक पर ट्रिपलिंग ने ली युवक की जान

बाइक पर ट्रिपलिंग ने ली युवक की जान

Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हंडिया। ट्रिपलिंग के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग जोखिम लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार दोपहर हंडिया इलाके में ट्रिपलराइडिंग के चलते बेटे की मौत से शादी की खुशी मातम में बदल गई। जसवंत यादव (28) नई बाइक पहुंचाने के लिए बहन की ससुराल जा रहा था तभी उसे ट्रिपलिंग कर रहे युवकों की बाइक से जबरदस्त टक्कर लग गई। उसकी मौत से घर में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

तेलिया तारा गांव (हंडिया) निवासी ज्ञानचंद्र यादव की बेटी अनीता का 20 मई को ब्याह होना था। उनका बेटा जसवंत बुधवार को बहन की ससुराल में नई बाइक और 52 हजार रुपये पहुंचाने जा रहा था। वह असढ़िया-सैदाबाद मार्ग पर धन्नी का पूरा के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे बाइक सवार लोगों से भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर तीन युवक थे। ट्रिपलिंग के चलते बाइक बेकाबू होकर जसवंत की मोटरसाइकिल से जा भिड़ी थी। जसवंत गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। ट्रिपलिंग कर रहे युवक भी चुटहिल हुए। ग्रामीणों को आता देख वे बाइक लेकर भाग गए। कुछ देर में जसवंत के रिश्तेदार आ गए। उसे निजी चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह खबर जसवंत के घर पहुंची तो परिजन सन्न रह गएा। हंसी-खुशी अनीता की शादी की तैयारी में जुटे परिवार के लोग रोते-कलपते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने जसवंत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ जागरूकता अभियान में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

बाइक पर ट्रिपल राइडिंग ने एक परिवार को भारी गम में डुबो दिया है। शादी वाले घर में मातम पसर गया। हादसे में जान गंवाने वाले जसवंत यादव की पत्नी शीला और बच्चे शिखा, सोनी, उज्जवल पर भारी मुसीबत टूट पड़ी है। जसवंत असढ़िया गांव में चाय-पान की दुकान के सहारे परिवार का गुजारा करता था। दो भाइयों में बड़ा जसवंत ही बहन की शादी की तैयारी में जुटा था। मगर ट्रिपलिंग कर रहे युवकों की लापरवाही ने उसे मौत के मुंह में धकेल दिया। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति ने हादसे के बाद भाग रहे युवकों की बाइक का नंबर नोट किया था। कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed