{"_id":"8-27605","slug":"Allahabad-27605-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव, सेक्स फिर धोखा का एक और किस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव, सेक्स फिर धोखा का एक और किस्सा
Allahabad
Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। गंगापार के होलागढ़ इलाके में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर साल भर तक यौन शोषण और गर्भपात कराने के बाद युवक ने दुत्कार दिया। लड़की के घरवालों ने पंचायत के जरिए दबाव बनाया मगर ब्याह के लिए राजी होने के बाद युवक फिर मुकर गया। अब आरोपी युवक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मामला होलागढ़ खास का है। यहां के अशोक साहू (24) पर आरोप है कि उसने दहियावां उल्हासपुर में रहने वाली 17 साल की लड़की को करीब साल भर पहले प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। अशोक ने घर से कुछ दूर पर राइस मिल लगा रखी है। लड़की को वह राइस मिल में बुलाता था। अवैध रिश्ते के चलते एक बार लड़की को गर्भ ठहर गया था। तब अशोक ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। फिर उसने शादी करने से भी मना कर दिया। इसी बीच भनक लगने पर लड़की से उसकी मां ने पूछा तो उसने अशोक की दगाबाजी के बारे में बता दिया। लड़की के परिजनों ने इस बारे में युवक के घरवालों से बाद की लेकिन वे झगड़े पर आमादा हुए। पिछले दिनों इस मसले पर गांव में पंचायत बैठी। तय हुआ कि 29 अप्रैल को अशोक की इस लड़की से शादी करा दी जाएगी। मगर पंचायत के बाद युवक के परिवार केलोग मुकर गए। अशोक और उसके परिजनों के रवैये से नाराज युवती के पिता ने दो दिन पहले होलागढ़ थाने में अर्जी दी थी। पुलिस कोशिश में थी कि मामला सुलझ जाए मगर ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में रविवार रात पुलिस ने अशोक, उसकी मां, भाई-भाभियों पर केस लिख लिया।