{"_id":"8-25071","slug":"Allahabad-25071-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक प्रवेश को 12वीं के छात्रों का बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक प्रवेश को 12वीं के छात्रों का बढ़ा रुझान
Allahabad
Updated Fri, 08 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के राजकीय, मान्यता प्राप्त एवं निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रुझान बढ़ा है। सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों में हाल के दिनों में पॉलीटेक्निक वालों की बढ़ी डिमांड के कारण नए छात्रों ने डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश को वरीयता दी है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से इन दिनों पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। परिषद की ओर से पांच एवं छह मई को प्रवेश परीक्षा की तिथि तय की गई है। इसके जरिए इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नालॉजी, फार्मेसी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा। 16 जनवरी से प्रदेश के विभिन्न पॉलीटेक्निक कॉलेजों में जमा हो रहे आवेदन पत्रों से रुझान मिला है कि डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश को लेकर नए छात्र अधिक आवेदन कर रहे हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद की समिति में शािमल सीपी सिंह ने बताया कि अब तक यही रुझान मिला है कि इस वर्ष 12 वीें की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं इस प्रवेश परीक्षा को वरीयता दे रहे हैं।
इंजीनियिंग एवं पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षाओं के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले पीआर मिश्र का कहना है कि बीटेक सहित अन्य कोर्स के बाद नौकरी की कम संभावना और देश के औद्योगिक घरानों की ओर से डिप्लोमा धारकों की मांग को देखते हुए यह रुझान बढ़ा है। इसके साथ ही प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाले व्यावसायिक पाठ्यक्रम में कम फीस के चलते भी प्रवेश परीक्षा में छात्रों की भागीदारी बढ़ रही है।