{"_id":"8-24989","slug":"Allahabad-24989-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं सशक्त होंगी तो मजबूत होगा धर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं सशक्त होंगी तो मजबूत होगा धर्म
Allahabad
Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कुंभ मेला क्षेत्र में धर्म के साथ महिला सशक्तिकरण का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। सेक्टर चार में स्थित ‘वूमन पॉवर कैंप’ में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर आनंदमयी की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसमें युवतियों, महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके तो बताए ही जा रहे, खुद को ज्यादा मजबूत करने का मंत्र भी दिया गया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने को कहा गया। शिविर में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित देश के कई प्रांतों की महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।
शिविर संचालक आनंदमयी ने बताया कि इसमें 13 से 22 वर्ष की नवयुवतियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें संस्कारवान बनाने की कोशिश के साथ स्वरक्षा और कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक किया जा रहा है, ताकि सामाजिक बुराईयों को दूर कर एक नए भारत का निर्माण किया जा सके। प्रशिक्षण शिविर में महिला पुलिस, डॉक्टर, वकीलों को भी शामिल किया गया है। शिविर 12 फरवरी तक चलेगा। हर दिन अलग-अलग विषय पर युवतियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। महामंडलेश्वर आनंदमयी ने बताया कि उनकी तरफ से अब तक 1100 गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया जा चुका है। वह जब भी कुंभ, अर्द्धकुंभ में आती हैं महिलाओं के लिए हर बार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलता है।