{"_id":"8-24706","slug":"Allahabad-24706-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया एलर्ट के चलते रही बेहद कड़ी चौकसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया एलर्ट के चलते रही बेहद कड़ी चौकसी
Allahabad
Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ नगर। कुंभ के दूसरे स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर रविवार को मेले में अंदर और बाहर कड़ी चौकसी रही। हाल ही में खुफिया एजेंसियों से मिले एलर्ट के बाद महाकुंभ पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा इम्तिहान था। इसमें पुलिस की सुरक्षा तैयारी पास हो गई। दिन भर कमांडो के साथ आईजी और डीआईजी भी मेले में सतर्क निगाह रखे थे। सेना और पैरा मिलेट्री फोर्स की क्यूआरटी भी दिन भर सक्रिय रही।
शनिवार आधी रात से ही कुंभ मेले के सभी इंट्री प्वाइंटस पर सघन चेकिंग शुरू हो गई थी। सुबह से तो कमांडों और क्यूआरटी ने जगह-जगह मोर्चा ले लिया। बम डिस्पोजल स्कवॉयड के भी दस्ते लगातार सक्रिय रहे। पुलिस अफसर कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर नजर रखे थे। स्नान पर्व सकुशल गुजरने पर शाम को मेलाधिकारी मणि प्रसाद मिश्र और एसएसपी कुंभ आरकेएस राठौर ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और 18 पुलिस सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर जोन का अधिकारी एएसपी को बनाया गया है। सेक्टर प्रभारी डिप्टी एसपी हैं। मेले में बने 30 थानों में ट्रैफिक पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लर्गाई गई है। सभी घाटों पर जल पुलिस, घाट पुलिस के साथ पीएसी के भी जवान सतर्क रहे ताकि लोगों को स्नान के बाद सुरक्षित भेजा जा सके। मेले में सिविल पुलिस के 22 इंस्पेक्टर, 400 सब इंस्पेक्टर, 300 हेड कांस्टेबल, 42 सौ होमगार्ड, 18 कंपनी पीएसी, 10 कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स, उत्तराखंड पीएसी की दो कंपनी और उत्तराखंड पुलिस के 100 जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए एटीएस, एसटीएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी के कमांडो तैनात रहे।
00000000000
उत्तराखंड के जवान ने डूबने से बचाया
महाकुंभ नगर। उत्तराखंड पुलिस के जवान हीरा सिंह ने रविवार को पौष पूर्णिमा के मौके पर मेले के पुल नंबर 17 के पास एक बुजुर्ग को डूबने से बचा लिया। मीडिया प्रभारी सुनीलदत्त दुबे ने बताया कि 78 वर्षीय नित्यानंद नहाते समय डूबने लगे तो उत्तराखंड पुलिस के सिपाही हीरा सिंह ने गंगा में छलांग लगा दी। सिपाही ने नित्यानंद को पानी से खींच लिया। सिपाही की बहादुरी से बुजुर्ग की जान बच गई।
विज्ञापन
000000000
चोरी करते पकड़ी गई महिलाएं भी
महाकुंभ नगर। मेले में पुलिस ने रविवार को स्नानार्थियों के सामान चुराने के मामले में कई लोगों को पकड़ा जिनमें दो महिलाएं भी हैं। कोतवाली पुलिस ने हावड़ा की जमुना घोष और काली घाट कोलकाता की सुमनजी को आधा दर्जन मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नगद, कई एटीएम कार्ड, कपड़े, बैग के साथ पकड़ा। ये सारा सामान चोरी का था। हुगली के उमेश और संजय तथा करछना के सुरेश और राहुल को भी पुलिस ने चोरी के बैग, नगदी, कपड़े, मोबाइल, एटीएम समेत पकड़ लिया।