Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पैदल चलने, सामान ढोने की वजह से बहुत वापस लौटे

पैदल चलने, सामान ढोने की वजह से बहुत वापस लौटे

Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। भीड़ को डायवर्ट करने, जाम से बचने के लिए लखनऊ, कानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी आदि मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दूरदराज इलाकों में पार्किंग बनाई गई थी। पांच से पंद्रह किलोमीटर दूर बनाई गई पार्किंग की व्यवस्था से कुछ श्रद्धालुओं को खासी दिक्कत हुई। ट्रैक्टर टाली पर बहुत सामान था, ऐसे में ट्रैक्टर को आगे न जाने दिए जाने पर श्रद्धालुओं ने वापस लौटने का फैसला कर लिया। कुछ पैदल ही संगम की ओर चले पर कुछ सामान न ले जा पाने की वजह से पुलिस को कोसते हुए लौट गए।
विज्ञापन

कानपुर-फतेहपुर और कौशांबी से आने वाले बड़े वाहनों को चौफटका से पहले रोक दिया जा रहा था। फतेहपुर से 3 ट्रैक्टर से ट्राली से आए दो गांव के लोग रविवार की देर रात तक पुलिस से भिड़ते रहे। अंत में चार पांच लोग ही पैदल चौफटका से संगम के लिए गए। शेष लोग अपने गांव वापस चले गए। यही हाल वाराणसी मार्ग का भी रहा। छतनाग, झंसी ट्रैक्टर और बड़ी गाड़ियों पर लदे सामान को संगम तक ले जाने की जिद में वह भी घंटों इंतजार करते रहे। हर कोई अपना वाहन मेला क्षेत्र में बने पार्किंग स्थल तक ले जाना चाहता था। यह संभव नहीं था। दूरी लंबी होने पर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि पुलिस अधिकारी कहते हैं कि यह उनकी सहूलियत और सुरक्षा के लिए ही था। यदि सारे वाहन मेला क्षेत्र के करीब आने दिए जाते तो कई दिनों तक जाम लगा रहता और कोई भी संगम तक नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed