{"_id":"8-24044","slug":"Allahabad-24044-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ गंगा के लिए दौड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ गंगा के लिए दौड़ा शहर
Allahabad
Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। साफ और निर्मल गंगा का सपना लेकर रविवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। मौका भले ही गंगा दौड़ में भाग लेने का था, लेकिन इसमें धावकों के साथ ही आम शहरी भी दौड़े। कंपकंपी ठंड और घना कोहरा भी उनका जोश कम नहीं कर सका। लोगों को जागरूक करने के मकसद से शुरू यह दौड़ मदनमोहन मालवीय स्टेडियम पर पूरी हुई, जिसमें उत्तरा पाल, अनीशा देवी और राजेंद्र बिंद विभिन्न वर्गों में अव्वल रहे। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।
नगर निगम और जिला प्रशासन की पहल पर रविवार को सुबह दस बजे गंगा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ मदनमोहन मालवीय स्टेडियम से शुरू हुई, जिसमें तीन हजार से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया। धावक हनुमान मंदिर, आयकर चौराहा, सुभाष चौक, पत्थर गिरजाघर, हॉट स्टफ, यात्रिक और पत्रिका चौराहे होकर वापस मदनमोहन मालवीय स्टेडियम तक आए। पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तरा कुमार पाल अव्वल रहे। राम मिलन सिंह दूसरे और राजेंद्र पाल तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में इलाहाबाद की अनीश देवी ने सबसे पहले दौड़ पूरी की और खिताब अपने नाम कर लिया। वह दो बार इंदिरा मैराथन की विजेता भी रह चुकी हैं। लखनऊ की सुधा पाल दूसरे और इलाहाबाद की सिंधु सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 18 वर्ष आयु वर्ग में राजेंद्र बिंद ने बाजी मारी। वीरेंद्र पाल दूसरे और अर्जुन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। गंगा दौड़ में खास बात यह है कि लोगों को जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय एथलीट चंद्रोदय, मनोज कुमार, पूर्व ओलंपियन अभिन्य श्याम गुप्ता, जिमनास्ट रोहित जायसवाल, हाकी खिलाड़ी पुष्पा श्रीवास्तव आदि खिलाड़ियों ने भी इस दौड़ में हिस्सा लिया। कुछ दूर तक ही सही, लेकिन इन खिलाड़ियों ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर धावकों में जोश भरने का काम किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडलायुक्त देवेश चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजशेखर, महापौर अभिलाषा गुप्ता, मेलाधिकारी मणिप्रसाद मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक आलोक शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आरपी सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद रुस्तम खान आदि मौजूद थे। स्टेडियम में हुए समारोह में महापौर ने महिला विजेताओं को, डीएम ने पुरुष एवं 18 वर्ष आयु वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार एवं तृतीय को दो हजार रुपये की नगद राशि दी गई जबकि तीनों ग्रुप में तीन-तीन लोगों को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान महापौर सहित डीएम, राष्ट्रीय गंगा मिशन के विशेष कार्याधिकारी डॉ.विकास शुक्ला ने युवाओं से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग की अपील की। धन्यवाद ज्ञापन नगर आयुक्त आर विक्रम सिंह एवं संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।
पुरुष वर्ग महिला वर्ग 18 आयु वर्ष
उत्तरा पाल अनीशा देवी राजेंद्र बिंद प्रथम स्थान
राम मिलन सिंह सुधा पाल वीरेंद्र पाल दूसरा स्थान
राजेंद्र पाल सिंधु सिंह अर्जुन कुमार तीसरा स्थान
अनिल यादव नीतू सिंह रूपचंद्र पाल चौथा स्थान
महेश यादव कंचन सिंह ओम प्रकाश पांचवां स्थान
नंद लाल यादव पूनम सिंह वीरेंद्र चौरिसया छठा स्थान
नन्हे आशुतोष ने पूरी की दौड़
इलाहाबाद। गंगा दौड़ में छोटे-छोटे बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इसमें शामिल खेलगांव पब्लिक स्कूल के आशुतोष त्रिपाठी ने पांच किलोमीटर की रेस पूरी की। फाफामऊ निवासी महेंद्र त्रिपाठी का पुत्र आशुतोष खेलगांव पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रह कर प्रशिक्षक रोहित जायसवाल से जिमनास्टिक भी सीख रहा है। दौड़ पूरी करने पर आशुतोष को स्कूल के चेयरमैन यूके मिश्रा की ओर से पांच हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया गया।
क्रास्थवेट की छात्राएं भी हुईं पुरस्कृत
इलाहाबाद। गंगा दौड़ के समापन पर स्टेडियम में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘गंगा तू बहती है क्यों’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी। इस पर महापौर ने छात्राओं को 51 सौ रुपये नगद पुरस्कार दिया।