फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बच्चों के झगड़े में युवक की गोली मारकर हत्या

बच्चों के झगड़े में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली इलाके के बख्शी मोढ़ा गांव में रविवार सुबह एक युवक ननका निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बच्चे के बीच तीन दिन पहले हुए झगड़े के बाद पड़ोसी परिवार से तनातनी चल रही थी। विरोधी परिवार के लोगों ने यह वारदात अंजाम दे डाली। हत्या की घटना के बाद मौके पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई। पड़ोसी और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ केस लिखाया गया। वे सभी फरार हैं।
विज्ञापन

बख्शी मोढ़ा गांव के चोखे निषाद के दो पुत्रों में ननका (25) बड़ा था। वह यमुना से मछलियां पकड़कर बेचता था। 10 माह पहले उसका ब्याह हुआ था। रविवार की सुबह वह घर से शौच के लिए निकला था तभी पड़ोसी चंद्रभान ने बेटों संतोष, लाला, विनोद निषाद के साथ उसे घेर लिया। फिर कहासुनी के दौरान उसे गोली मार दी। पेट पर गोली धंसने से ननका बेहोश होकर गिर गया। इस घटना से गांव में खलबली मच गई। गंभीर घायल ननका को उठाकर कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। करेली पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में ननका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ननका की हत्या से कोहराम मच गया। पत्नी गीता की चीखों से हर कोई दहल उठा। परिवार की महिलाएं उसे दिलासा देने में जुटी रहीं। बताया गया कि हत्या के पीछे पड़ोसी चंद्रभान और ननका के परिवार के बच्चों में तीन दिन पहले हुआ झगड़ा था। तब से रोज ही टकराव हो रहा था। मगर ननका केपरिवार में किसी ने इस संगीन वारदात की कल्पना भी नहीं की थी। घटना के बाद तनाव को देखते हुए वहां पुलिस-पीएसी की तैनाती कर दी गई। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
विवाद में फायरिंग से महिला घायल
इलाहाबाद। कर्नलगंज के सादियाबाद मुहल्ले में रविवार को पड़ोसियों के बीच झगड़े के दौरान फायर कर दिया गया। छर्रा धंसने से एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सादियाबाद मुहल्ले का कुलदीप भारतीय इलेक्ट्रीशियन है। रविवार दोपहर उसकी पत्नी उषा (40) का पड़ोसी परिवार से नाली के पाइप और बिजली के तार को लेकर विवाद हो गया। उनके बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। छर्रा धंसने से उषा जख्मी हो गई तो झगड़ रहे लोग भाग निकले। घायल उषा को कर्नलगंज थाने ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर उषा को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed