{"_id":"8-23971","slug":"Allahabad-23971-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में राशन वितरण पर नजर रखेंगी 8 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में राशन वितरण पर नजर रखेंगी 8 टीमें
Allahabad
Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कुंभ के दौरान राशन वितरण पर नजर रखने के लिए डीएम राजशेखर ने बृहस्पतिवार को 8 टीमें गठित कर दीं। हर टीम का प्रभारी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को बनाया गया है, जो मौके पर सत्यापन कर रोज अपनी आख्या एडीएम आपूर्ति को देगा। डीएम ने बताया कि गेहूं एफसीआई के गोदामों से उठाया जाएगा और पिसाई के लिए निर्धारित फ्लोर मिलों में भेजा जाएगा। फ्लोर मिलों में निर्मित आटा खाद्य एवं रसद विभाग के गोदामों में संग्रहीत किया जाएगा और वहीं से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मेला क्षेत्र में स्थापित की गई दुकानों के माध्यम से वितरित कराया जाएगा। इसी तरह चावल एफसीआई गोदाम से सीधे मेला गोदाम में भेजा जाएगा और उसके बाद उचित दर विक्रेताओं को वितरण के लिए मुहैया कराया जाएगा। चीनी पीसीएफ के गोदामों से ली जाएगी और मेला क्षेत्र में स्थापित गोदामों में संग्रहीत की जाएगी। इसमें किसी भी तरह की अनियमितता न हो, इसके लिए टीमों को सत्यापन कार्य में लगाया गया है।
वसूली में पिछड़े अफसरों को मंत्री की चेतावनी
फरवरी तक राजस्व वसूली में सुधार की हिदायत
इलाहाबाद। राज्यमंत्री स्टांप रजिस्ट्रेशन और न्यायालय शुल्क एवं नागरिक सुरक्षा मनोज कुमार पारस ने विभागीय अफसरों को राजस्व वसूली में बढ़ोतरी की हिदायत दी है। साथ ही कई तहसीलों में वसूली की स्थिति खराब पाए जाने पर संबंधित सब रजिस्ट्रारों को फरवरी तक सुधार करने की हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे। इलाहाबाद में अब तक स्टाम्प, पंजीयन शुल्क से राजस्व प्राप्ति लक्ष्य के सापेक्ष 102 फीसदी, प्रतापगढ़ में 100 फीसदी, फतेहपुर में 128 और कौशाम्बी में 122 फीसदी पहुंच चुकी है लेकिन कई तहसीलों की स्थिति अच्छी नहीं है। फतेहपुर की बिंदकी, प्रतापगढ़ की लालगंज और इलाहाबाद की करछना एवं सोरांव तहसील में राजस्व वसूली की हालत काफी खराब है जबकि वहां वसूली की संभावनाएं काफी अच्छी हैं। मंत्री ने संबंधित सब रजिस्ट्रारों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर, कंप्यूटरीकरण, स्टाफ, कार्यालय बिल्डिंग की स्थिति और वाहन व्यवस्था के बारे में पूछा। साथ ही आश्वासन दिया कि शासन स्तर से हर जरूरी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बैठक मेंअ पर महानिबंधक एसएन श्रीवास्तव सहित उप महानिबंधक पन्नालाल, सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक अनिल कुमार सहित सभी मंडल के चारों जिलों के सब रजिस्ट्रार उपस्थित रहे।
सवर्जन हिताय संघर्ष समिति की बैठक आज
इलाहाबाद। प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ कर्मचारियों का आंदोलन अब और तेज होगा। इस मसले पर शुकवार सुबह 11 बजे विज्ञान परिषद में सर्वजन हिताय संघर्ष समिति की तरफ से मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे और प्रदेश महासचिव ओपी पांडेय भी शामिल होंगे। यह जानकारी समिति के संयोजक नागेंद्र त्रिपाठी ने दी।