फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर बार काउंसिल में घमासान

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर बार काउंसिल में घमासान

Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शनिवार को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम रद हो जाने के बाद काउंसिल के पदाधिकारियों और सदस्यों में घमासान मचा है। मतभेद के चलते काउंसिल के उपाध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्यक्रम रद होने के पीछे काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को शनिवार को बार काउंसिल में नए बने अधिवक्ता गेस्ट हाउस का उद्घाटन करना था। बार काउंसिल की सूचना के अनुसार कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि कार्यक्रम रद होने की पीछे की राजनीति को लेकर काउंसिल के सदस्यों के बीच ही घमासान मचा है। उपाध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने इस मामले को लेकर पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि निजी कारणों से अध्यक्ष मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अपने आवास पर कराना चाहते थे। इसी वजह से कार्यक्रम स्थल में गड़बड़ी होने की गलत सूचनाएं मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई। मगर अध्यक्ष के आवास पर कार्यक्रम को लेकर सदस्य सहमत नहीं थे इसलिए कार्यक्रम रद हो गया। अध्यक्ष आईएम खान का कहना है कि उपाध्यक्ष ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है, उन्होंने मात्र सचिव को पत्र लिखा है। इस्तीफा नियमानुसार अध्यक्ष को भेजा चाहिए था। श्री खान का कहना है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मेरे आवास पर करने का प्रस्ताव आया था जिसे मैने स्वयं मना कर दिया। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन और सदस्य प्रवीण कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम रद होने के पीछे अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed