फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस के इंटरव्यू में भी छाया ‘भ्रष्टाचार’

पीसीएस के इंटरव्यू में भी छाया ‘भ्रष्टाचार’

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड का रुख जानने और सवालों की जानकारी को आयोग कार्यालय पर लगी रही भीड़
विज्ञापन

इलाहाबाद। ‘कोयला’ पर सीएजी की रिपोर्ट को लेकर मचे घमासान की गूंज पीसीएस-2010 के साक्षात्कार में भी सुनाई दी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार से शुरू साक्षात्कार में तकरीबन सभी अभ्यर्थियों से इससे संबंधित सवाल पूछे गए। विशेषज्ञों ने प्रोन्नति में आरक्षण, असम विवाद आदि मुद्दों पर भी अभ्यर्थियों की समझ को परखा।

फरमान अली के बोर्ड में एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि ‘घोटाला क्या है?’, ‘कोल लाइसेंस आवंटन में सीएजी की रिपोर्ट में क्या है?’ इन पर क्रास क्वेश्चन भी पूछे गए। आरके तिवारी के बोर्ड में भी सीएजी की कार्यप्रणाली पर सवाल पूछे गए। एजी ऑफिस में नौकरी करने वाले एक अभ्यर्थी से सीएजी की भूमिका पर उठ रहे सवालों तथा जांच लिक होने जैसे सवाल भी पूछे गए। अभ्यर्थियों से ‘असम विवाद क्या है?, इसका हल क्या है?’ आदि सवाल भी पूछे गए। सवालों के बारे में जानने के लिए आयोग कार्यालय पर प्रतियोगियों की जबरदस्त भीड़ रही। जैसे ही अभ्यर्थी इंटरव्यू देकर बाहर निकलते प्रतियोगी उन्हें घेर लेते तथा पूछे गए सवालों के बारे में जानकारी लेते। वे सवालों को नोट भी कर रहे थे। यह क्रम आयोग कार्यालय पर दिन भर चला।
विज्ञापन

पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण सवाल
0 अल्पसंख्यक नीति क्या है
0 प्रोन्नति में आरक्षण और इसका औचित्य क्या है
0 रीतिकाल क्यों कहते हैं
0 असम विवाद क्या है
0 पद्मश्री, पद्मविभूषण सम्मान क्या है
0 शासन में मीडिया का क्या महत्व है
0 भारत में प्रशासन के तीनों स्तर के बारे में बताएं
0 रामचरित मानस में पंचवटी का जिक्र है। वह कहां है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed