फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हलकी बारिश में नरक हुआ शहर

हलकी बारिश में नरक हुआ शहर

Mon, 09 Jul 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 09 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्यादातर सड़कों पर जलभराव, राह चलना मुश्किल
विज्ञापन

जगह-जगह धंसी सड़कें, फिसलन से लोग परेशान
आज स्कूल खुलने के बाद और बढ़ जाएगी मुसीबत
इलाहाबाद। चार दिन से रुक-रुक हो रही बारिश में ही शहर की सड़कों की पोल खुल गई है। सीवर लाइन बिछाने के बाद जो सड़कें बनाई गई, वह धंस गई हैं। आदेश के बावजूद सिविल लाइंस में नालियों का निर्माण अब तक नहीं हुआ है जिस वजह से तकरीबन सभी सड़कों पर जलभराव हो गया है। नगर निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और लोक निर्माण विभाग के काम की रफ्तार काफी धीमी होने का खामियाजा शहरियों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को शहर के सभी स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में जगह-जगह धंसी सड़क और जलभराव के कारण बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

लगातार धंस रहीं सड़कें
सीवर लाइन बिछाने के बाद गंगा प्रदूषण नियंत्रण की ओर से बनवाई गई सड़कें जगह-जगह से धंस रही हैं। रविवार को सिविल लाइंस महात्मा गांधी मार्ग पर बस अड्डे के ठीक सामने तकरीबन 20 मीटर तक सड़क धंस गई। पत्थर गिरजाघर के पास दो जगह और हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा चौराहा पर 15 दिन पहले बनी सड़क धंस गई। नवाब यूसुफ रोड पर डीआरएम ऑफिस के सामने सड़क धंसे से रविवार को उधर से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए। यही हाल मधवापुर, जार्जटाउन थाने के सामने आनंद भवन के सामने, राजापुर हनुमान मंदिर के पास, नया कटरा में जगराम चौराहा से बेली की ओर जाने वाली सड़क भी कई जगह से धंस गई है।
विज्ञापन


खुदी सड़क से लगा जाम
तेलियरगंज बाजार में सीवर लाइन बिछाने के लिए चार माह पहले खोदाई की गई। लाइन बिछाने के बाद सड़क अब तक नहीं बनाई गई है। बारिश के कारण गड्ढे में पड़ी मिट्टी काफी दूर तक धंस गई है। इस वजह से यहां लंबा जाम लग रहा है, क्योंकि आधी सड़क खुदी होने के कारण निकलने का रास्ता काफी कम है। एक ही तरह से वाहन आ-जा रहे हैं। इस सड़क पर पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस की हर सड़क पर जलभराव
सिविल लाइंस की सभी सड़कों पर जलभराव की स्थिति है। इस समस्या से निपटने के लिए हाईकोर्ट ने नगर निगम को यहां नाली बनाने का आदेश दिया था। तकरीबन तीन माह बीत जाने के बाद अब सभी सड़कों पर नालियां नहीं बनाई जा सकी हैं, जिन सड़कों पर नालियां बन गई हैं, उनका अभी इंटरकनेक्शन नहीं किया गया है, जिस वजह से नालियों से पानी नहीं निकल पा रहा है। स्थिति यह है कि निगम अभी सुभाष चौराहा से अटलांटिस मॉल के सामने और वहां से कूपर रोड पर अभी नाली का निर्माण हो रहा है। पैलेस सिनेमा से एनपीए आर्केड के सामने बनाई गई नाली को भी अब मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है। बारिश के कारण इन सड़कों पर जगह-जगह पानी इकट्ठा हो गया है। इसके अलावा एलगिन रोड, स्ट्रैची रोड, पत्रिका मार्ग, ताशकंद मार्ग आदि पर भी जलभराव की स्थिति है।

नाले में ढह गई मिट्टी
नगर निगम गेट के ठीक सामने तकरीबन छह महीना पहले सफाई के लिए दो जगह से तोड़ा गए नाले की कलवर्ट अब तक नहीं बन सकी है। बारिश के कारण वहां की मिट्टी रविवार को ढह कर नाले में गिर गई। इससे नाला जाम हो गया लेकिन निगम गेट के ठीक सामने खुदे नाले की मरम्मत को लेकर अफसरों ने अब तक काम नहीं शुरू किया है।


गड्ढे, कीचड़ से राह चलना मुश्किल
सीवर लाइन बिछाने और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए खोदी गई मिट्टी अब तक हटाने से बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। सोहबतियाबाग, जवाहर लाल नेहरू रोड, दयानंद मार्ग आदि पर मिट्टी के कारण बारिश में फिसलन हो गई है। अलोपीबाग फ्लाईओवर के नीचे नए पुल की ओर जाने वाली सड़क पर कीचड़ और गड्ढे के कारण रविवार को कई वाहन फंस गए। यही हाल फोर्ट रोड चौराहा से शास्त्री पुल की ओर जाने वाली सड़क का भी रहा। जगह-जगह बड़े-बडे़ गड्ढे में वाहन फंसने से लोग परेशान रहे हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed