{"_id":"18920","slug":"Allahabad-18920-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर रुलाती रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर रुलाती रही बिजली
Allahabad
Updated Mon, 09 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली में बनते ही बिगड़ा ट्रांसफार्मर, हंगामा
पोल शिफ्टिंग और बारिश से भी हुई मुसीबत
बिजली के साथ बड़े पैमाने पर पानी की किल्लत
इलाहाबाद, 8 जुलाई। बिजली रविवार को पूरे दिन शहरियों को रुलाती रही। कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने तो कहीं बारिश और पोल शिफ्टिंग के कारण लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। तमाम मुहल्लों में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ा। बिजली कटौती से त्रस्त लोगों ने कल्याणी देवी और करेली उपकेंद्र में हंगामा भी किया।
करेली में शुक्रवार की रात ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शनिवार को 630 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन रात को वह फिर खराब हो गया। रविवार देर रात तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो लोगों ने करेली उपकेंद्र में जमकर हंगामा किया। अटाला और दक्खी चूना वाली गली में शुक्रवार से ट्रांसफार्मर बिगड़ा हुआ है। लोगों को लगातार दो दिनों तक पूरी रात उमस के बीच जागकर गुजारनी पड़ी। रविवार देर रात तक दोनों जगह हालत सामान्य नहीं हो सके थे। इससे नाराज अटाला के लोगों ने कल्याणदेवी उपकेंद्र में हंगामा किया। वहीं, सोहबतियाबाग में शनिवार रात फुंका 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को भी देर रात तक नहीं बदला जा सका। इन तमाम इलाकों में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को बिजली के साथ पानी के लिए भी तरसना पड़ा। रविवार को पूरे दिन बारिश ने भी शहरियों को परेशान रखा। जॉर्जटाउन, टैगोरटाउन, कटरा, मम्फोर्डगंज, बलरामपुर हाउस सहित तमाम इलाकों में दोपहर के वक्त लोगों को दो से तीन घंटे की अतिरिक्त कटौती झेलनी पड़ी। वहीं, पोल शिफ्टिंग के कारण बेली उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों मुहल्लों में रविवार दोपहर पांच से छह घंटे की कटौती की गई।
मेजर जनरल ने किया ऑर्टिलरी डिवीजन का दौरा
(--फोटो भी है---)
इलाहाबाद, 8 जुलाई। रेड ईगल डिवीजन के जनरल अफसर कमांडिंग मेजर जनरल जीएस चंदेल ने ऑर्टिलरी डिवीजन न्यू कैंट का दौरा किया। उनके आगमन पर कमांडर ऑर्टिलरी ब्रिगेड एवं रेजिमेंट के कमान अधिकारी ने स्वागत किया। इस मौके पर मेजर जनरल चंदेल ने यूनिट के जवानों को प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक क्षमता में उच्च स्तर प्राप्त करने पर बधाई दी। साथ ही जवानों को कठोर परिश्रम के साथ ऑपरेशनल कार्यों को बखूबी पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
आज आएंगे राज्यपाल बीएल जोशी
इलाहाबाद, 8 जुलाई। राज्यपाल बीएल जोशी सोमवार को अपनी पत्नी संग इलाहाबाद आ रहे हैं। वह नौ जुलाई को शाम साढ़े चार बजे बम्हरौली हवाई पर उतरेंगे और शाम पांच बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इलाहाबाद में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 10 जुलाई को सुबह 7.40 बजे सर्किट हाउस से सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर फाफामऊ के लिए रवाना होंगे। वहां पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस लौटेंगे और अपराह्नन 12.05 बजे बम्हरौली हवाई अड्डे से राजकीय वायुयान के जरिये लखनऊ के लिए रवाना होंगे।