फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   990 bags of urea missing from the committee, action will be taken against the secretary, District Agriculture

Prayagraj : समिति से 990 बोरी यूरिया गायब, सचिव पर होगी कार्रवाई, जिला कृषि अधिकारी ने किया औंचक निरीक्षण

Fri, 12 Sep 2025 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 01:23 PM IST
सार

किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। महिलाएं सुबह से लाइन में लग रही हैं। हकीकत यह है कि किसानों के लिए भेजी जा रही खाद समितियों तक पहुंच ही नहीं रही है। बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी ने पथरा स्थित साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया तो 990 बोरी यूरिया गायब मिली।

विज्ञापन
990 bags of urea missing from the committee, action will be taken against the secretary, District Agriculture
यूरिया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। महिलाएं सुबह से लाइन में लग रही हैं। हकीकत यह है कि किसानों के लिए भेजी जा रही खाद समितियों तक पहुंच ही नहीं रही है। बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी ने पथरा स्थित साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया तो 990 बोरी यूरिया गायब मिली। सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


कोरांव तहसील में पड़ने वाली पथरा साधन सहकारी समिति पर यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया था। बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी केके सिंह समिति का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पीओएस मशीन पर यूरिया 1100 बोरी और डीएपी 750 बोरी दिखी, जबकि मौके पर 110 बोरी यूरिया और 70 बोरी डीएपी ही उपलब्ध थी।
विज्ञापन

बिक्री रजिस्टर और पोर्टल की तुलना की गई तो रजिस्टर में दर्ज बिक्री की तारीखें पोर्टल पर नहीं मिलीं। बिक्री की मात्रा में बड़ा अंतर मिला। किसानों के नाम भी पोर्टल पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


केके सिंह के अनुसार समिति के सचिव बालेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक-सहकारिता को पत्र भेजा गया है। चेतावनी दी गई है कि उर्वरक वितरण केवल निर्धारित दर और मात्रा के अनुसार किया जाए। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम-तहसीलदार पहुंचे, पुलिस बुलानी पड़ी

कोरांव में यूरिया खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। किसान सहकारी समिति कोरांव पर लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद दो बजे के करीब अचानक सर्वर ठप होने से परेशानी बढ़ गई। यही हाल बड़ोखर और शिकरो समिति का था। एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस को बुलाकर खाद का वितरण किया गया।

कोरांव की समिति पर लाइन में लगे तराव गांव के किसान शंकर लाल ने बताया कि पांच बजे भोर से ही लाइन में खड़े थे। खिड़की के पास पहुंचे तो सर्वर ठप हो गया। जीत लाल, कुसुम कली, रेखा देवी, ममता सिंह ने बताया कि बिना नहाए-खाए ही लाइन में लगे हैं। सहकारी समिति के कर्मचारी सर्वर खराब होने की बात कह कर अगूंठा नहीं लगवा रहे। किसानों ने बताया कि कोरांव समिति पर 15 दिन बाद यूरिया खाद पहुंची है।

आरोप लगाया कि बुधवार को खाद होने के बावजूद भी वितरण नहीं किया। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे के बाद समिति खुली तो किसानों की लंबी लाइन थी। कोरांव में कई एग्रो व इफको के नाम से केंद्र खोले गए हैं, महंगे दाम पर यूरिया दी जा रही है। गाढ़ा गांव के पंकज सिंह, रामधनी व बरौहा गांव के किसान राम शंकर दुबे ने बताया कि केंद्र संचालक 500 रुपये प्रति बोरी खाद दे रहे हैं।


एक-दो दिन के भीतर सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल जाएगी। जो निजी दुकानदार महंगे रेट में यूरिया खाद बेच रहे हैं। उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -  संदीप तिवारी, एसडीएम कोरांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed