{"_id":"6607f6c8f3e5343c88044810","slug":"99-percent-copies-of-up-board-were-checked-evaluation-of-answer-sheets-completed-in-50-districts-including-pr-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board : यूपी बोर्ड की 99 फीसदी कॉपियां जांची गईं, प्रयागराज समेत 50 जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board : यूपी बोर्ड की 99 फीसदी कॉपियां जांची गईं, प्रयागराज समेत 50 जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
Sat, 30 Mar 2024 04:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2024 04:56 PM IST
सार
सूबे के 260 केंद्रों पर 3.01 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार तक पूरा होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड से सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने मूल्यांकन की समीक्षा की। उन्होंने समय से परिणाम घोषित करने के संकेत दिए हैं। शिक्षक की हत्या के बाद विरोध -प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्रों पर पुलिस के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के बीच मूल्यांकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का 99 फीसदी मूल्यांकन शुक्रवार को पूरा हो गया। प्रयागराज समेत 50 जिलों में मूल्यांकन पूरा हो गया, जबकि शेष 25 जिलों में शनिवार को मूल्यांकन पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सूबे के 260 केंद्रों पर 3.01 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार तक पूरा होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड से सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने मूल्यांकन की समीक्षा की। उन्होंने समय से परिणाम घोषित करने के संकेत दिए हैं। शिक्षक की हत्या के बाद विरोध -प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्रों पर पुलिस के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के बीच मूल्यांकन कराया जा रहा है। जिले के आठ केंद्रों पर शुक्रवार को मूल्यांकन पूर्ण हो गया।
विज्ञापन
डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में सिर्फ 563 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना शेष है। जिले को मूल्यांकन के लिए कुल 9,98,887 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं, जिसमें से 9,98,324 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। शेष शनिवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 29,47,311 और इंटरमीडिएट में 25,77, 997 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में कुल 55,25,308 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 94,802 परीक्षक और इंटरमीडिएट की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 52, 295 परीक्षक मूल्यांकन के लिए तैनात किए गए हैं। इस तरह कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 1,47,097 परीक्षकों को लगाया गया है।