फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   95 thousand applications came for 2003 posts of assistant professor

असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों के लिए आए 95 हजार आवेदन

Wed, 21 Jul 2021 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 10:38 PM IST
सार

  • आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद बढ़ गए आठ हजार अभ्यर्थी

विज्ञापन
95 thousand applications came for 2003 posts of assistant professor
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों के लिए मांगे गए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पास लगभग 95 हजार आवेदन आए हैं। आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विज्ञापन संख्या 50 के 2002 पद एवं विज्ञापन संख्या 46 में भूगर्भ विज्ञान के एक पद कुल मिलाकर 2003 पदों के लिए आवेदन मांगे गए। आयोग ने पहली बार 27 फरवरी 2021 को ऑनलाइन आवेदन मांगा, आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च रखी गई थी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की मांग पर 12 अप्रैल 2021 तक आवेदन लिए गए, इस दौरान लगभग एक लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराए। पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों में से अंतिम रूप से मात्र 87 हजार अभ्यर्थी ही आवेदन पूरा कर सके। 
विज्ञापन


आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों ने वेबसाइट की गड़बड़ी की बात कहकर एक बार फिर से आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की हैं। आयोग की ओर से एक बार फिर से एक से आठ जुलाई के बीच अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया, इस दौरान लगभग आठ नए अभ्यर्थियों ने आवेदन पूरा किया। इस प्रकार कुल मिलाकर असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों के लिए 95 हजार अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग की ओर से परीक्षा की तैयारी शुरू हो जाएगी। आयोग की ओर से परीक्षा की तिथि आदि की घोषणा पहले की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed