फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   92 sanctioned posts of teachers in the first phase of the university

राज्य विवि में पहले चरण में शिक्षकों के 92 पद मंजूर

Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
92 sanctioned posts of teachers in the first phase of the university
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
 इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में पहले चरण में दो संकायों के अंतर्गत 92 अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इन पदों के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। हालांकि , स्थायी नियुक्ति होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रिटायर और अतिथि प्रवक्ताओं की मदद से पढ़ाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को विश्वविद्यालय से संबद्ध मंडल के कालेज प्रबंधकों और प्राचार्यों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। कुलपति ने वर्ष भर चलने वाली एकेडमिक गतिविधियों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में इस साल वाणिज्य एवं व्यापार प्रबंधन तथा मानविकी-समाज विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषयों में परास्नातक की पढ़ाई होगी। दाखिले की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। बताया कि 15 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फार्म अपलोड कर दिया जाएगा। बताया कि इन दोनों संकायों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 92 पद स्वीकृत हुए हैं। इन पर जल्द भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

 

इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों को विषयवार सीटों का विवरण भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। मंगलवार को प्रबंधकों और प्राचार्यों के साथ बैठक में कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। प्रक्रिया कानपुर विश्वविद्यालय की नियमावली के अंतर्गत पूरी की जाएगी। कुलपति ने बताया कि कालेजों को इसके लिए कोड आदि उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि  कालेेजों में अलग-अलग विषयों में कितने सीट इसका डिटेल भी वेबसाइट पर डाला जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed