फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लेट चल रही हमसफर के लिए समय पर चल रही मंडुवाडीह का बदला प्लेटफार्म

लेट चल रही हमसफर के लिए समय पर चल रही मंडुवाडीह का बदला प्लेटफार्म

Tue, 07 May 2019 02:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
लेट चल रही हमसफर के लिए समय पर चल रही मंडुवाडीह का बदला प्लेटफार्म
लेट चल रही हमसफर के लिए समय पर
विज्ञापन

चल रही मंडुवाडीह का बदला प्लेटफार्म
0 प्लेटफार्म बदलने की वजह से दो बार फुट ओवरब्रिज पर चढ़ना पड़ा यात्रियों को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हमसफर एक्सप्रेस की वजह से सोमवार को मंडुवाडीह एक्सप्रेस के यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। दोनों ही ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर आती हैं, लेकिन हमसफर एक्सप्रेस के विलंब से आने की वजह से समय पर आई नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस का रेल प्रशासन ने प्लेटफार्म बदल दिया। नंबर छह की बजाय सात नंबर पर ट्रेन को लेने से यात्रियों को दो बार फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के साथ ही काफी पैदल भी चलना पड़ा। प्लेटफार्म बदले जाने को लेकर यात्रियों में खासी नाराजगी भी रही।
आनंद विहार से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली हमसफर एक्सप्रेस सुबह 1.22 घंटे की देरी से 7.42 बजे जंक्शन पहुंची। यहां हमसफर को टर्मिनेट भी करना था। इस वजह से वह काफी देर तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। इस बीच सुबह 7.57 बजे समय पर आई मंडुवाडीह एक्सप्रेस भी पहुंची, लेकिन हमसफर की वजह से उसका प्लेटफार्म बदलकर सात नंबर कर दिया। वाराणसी जाने वाले तमाम यात्री इसका इंतजार प्लेटफार्म नंबर सात पर ही कर रहे थे। एनाउंसमेंट होने के बाद यात्री प्लेटफार्म नंबर सात की ओर भागे। दूरी ज्यादा होने की वजह से यात्रियों को काफी चलना भी पड़ा। साथ ही दो एफओबी भी पार करने पड़े। यात्रियों का कहना था कि जब हमसफर लेट आई थी तो उसका प्लेटफार्म क्यों बदला गया। वैसे भी वह जंक्शन तक ही आनी थी। मंडुवाडीह एक्सप्रेस समय पर थी उसका रेलवे ने प्लेटफार्म बदल दिया। इस बारे में पीआरओ सुनील गुप्ता का कहना है कि टर्मिनेट होने की वजह से ही हमसफर छह नंबर पर ली जाती है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म सात-आठ पर इतनी मेहरबानी क्यों
0 इलाहाबाद जंक्शन पर अमूमन ट्रेनों के जब भी प्लेटफार्म बदले जाते हैं तो उन्हें सात या आठ नंबर पर लिया जाता है। वर्तमान समय सर्वाधिक ट्रेनें सात और आठ नंबर से ही संचालित की जा रही हैं। पिछले दिनों भी जंक्शन से गुजरने वाली तमाम ट्रेनें सात और आठ नंबर पर शिफ्ट कर दी गई। अमूमन सात और आठ नंबर से मुंबई, झांसी, लखनऊ, वाराणसी रूट की ही ट्रेेनें संचालित होती है, जबकि अब यहां जोधपुर-हावड़ा, मुरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें जो दिल्ली-हावड़ा रूट के चार-पांच नंबर पर रुकती थी उन्हें भी सात और आठ पर शिफ्ट कर दिया गया है। इससे यात्रियों को भी असुविधा हो रही है। यात्रियों का कहना है कि अगर मंडुवाडीह का प्लेटफार्म बदलना ही था तो उसे नंबर चार या पांच पर क्यों नहीं किया गया। जबकि छह नंबर से सबसे करीब चार और पांच नंबर ही प्लेटफार्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed