फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रधानाध्यापक भर्ती का परिणाम घोषित करने पर जानकारी तलब

प्रधानाध्यापक भर्ती का परिणाम घोषित करने पर जानकारी तलब

Mon, 29 Apr 2019 08:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक भर्ती का परिणाम घोषित करने पर जानकारी तलब
प्रधानाध्यापक भर्ती का परिणाम जारी करने पर जानकारी तलब
विज्ञापन

पांच साल से इंटर कॉलजों में नहीं हो पाई है प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति
प्रयागराज। सूबे के वित्तीय सहायता प्राप्त इंटरमीडिएट कॉलेजों और हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया है। कोर्ट ने आठ जनवरी को ही प्रदेश सरकार और चयन बोर्ड को नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था। इस मामले को लेकर मेघराज सिंह और अन्य ने अवमानना याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी सुनवाई कर रहे हैं।
याचीगण के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाध्यापकों के 904 पदों पर नियुक्ति के लिए 2014 में विज्ञापन जारी किया था। चयन परिणाम घोषित होने के बाद कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कहा गया कि चयन बोर्ड के सदस्य प्रधानाध्यापक पद का साक्षात्कार लेने की योग्यता नहीं रखते हैं। हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश के तहत इस पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

एक अन्य याचिका पर हाईकोर्ट ने आयोग के दो सदस्यों आशा लता और ललित श्रीवास्तव को पद के योग्य नहीं पाया। दोनों सदस्यों की याचिका पर सुप्रीमकोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में नियुक्तियों को लेकर कुछ नहीं कहा। इस पर पुन: हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चयन परिणाम घोषित करने की मांग की गई। हाईकोर्ट की एकल पीठ और बाद में खंडपीठ ने भी चयन परिणाम घोषित करने का आदेश दिया। मगर अब तक चयन बोर्ड ने परिणाम घोषित नहीं किया है। अवमानना याचिका पर कोर्ट ने 16 मई तक चयन बोर्ड और सरकार से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed