{"_id":"5c9d3056bdec2214676aafd7","slug":"91553805398-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य वि वि की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य वि वि की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्नाभाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
000000000000000
राज्य विवि की परीक्षा में पकडे़ गए दो ‘मुन्नाभाई’
0 दोनों फर्जी परीक्षार्थियों समेत कक्ष निरीक्षक के खिलाफ होगा मुकदमा
0 विशेष टीम ने 23 अन्य परीक्षार्थियों को भी नकल करते हुए पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के दौरान दो ‘मुन्नाभाई’ पकड़े गए। दोनों किसी दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहे थे। मामले में कुलपति ने केंद्राध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में 23 परीक्षार्थी नकल करते हुए भी पकड़े गए।
राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर निगरानी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई टीमों का गठन कर रखा है। 27 मार्च को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से गठित विशेष निरीक्षण टीम युवा सम्राट राजीव गांधी डिग्री कॉलेज, गौहरपुर, सराय ममरेज पहुंची। वहां दो परीक्षार्थी पकड़े गए, जो दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। टीम ने दोनों फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़कर केंद्राध्यक्ष को सौंप दिया और केंद्राध्यक्ष को निर्देश जारी किए गए है कि दोनों फर्जी परीक्षार्थियों के साथ कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दी जाए। साथ ही कहा गया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर इसकी सूचना तत्काल विश्वविद्यालय को दी जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने निर्देश दिए है कि केंद्राध्यक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई तो माना जाएगा कि परीक्षा केंद्र भी इस कार्य में शामिल है और इसे सामूहिक नकल मानते हुए संबंधित परीक्षा केंद्र के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को भी राज्य विश्वविद्यालय की गठित टीमों ने परीक्षा केंद्र शिव श्याम महाविद्यालय शाहबाजपुर, हनुमानगंज का निरीक्षण किया और इस दौरान 23 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इन सभी परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के प्रयोग में आरोपित किया गया।
विज्ञापन
00
इविवि की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो छात्र
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालय की स्नातक की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान बृहस्पतिवार को दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष मध्यकालीन इतिहास, बीएससी तृतीय वर्ष मानव विज्ञान, बीए तृतीय वर्ष संगीत, पेंटिंग और दूसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा थी। इन परीक्षाओं में 6276 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक एवं इलाहाबाद डिग्री कॉलेज केंद्र में एक विद्यार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया।