{"_id":"5b7c739242c792466408c3f8","slug":"91534882706-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेंगी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेंगी राखियां
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन विशेष
भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेंगी राखियां
- मुख्य डाकघर में तीन अलग काउंटर, लगाए गए लेटर बॉक्स
- राखी के दिन रविवार को भी होगी राखियों की होगी डिलेवरी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर से दूरदराज शहरों या परदेस में रह रहे भाइयों को राखी पहुंचाने के लिए बहनों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं। चाहे कितनी ही दिक्कत हो उनकी राखियां भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए डाक विभाग ने इस बार तीन अलग काउंटरों की व्यवस्था की है।
प्रधान डाक घर (जीपीओ) सिविल लाइंस में राखियां पहुंचाने के लिए अलग से तीन काउंटर खोले हैं, जिसमें एक काउंटर महिलाओं के लिए और दो पुरुषों के लिए है। इन काउंटरों पर स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री की भी व्यवस्था है। वहीं जिन्हें सामान्य डाक से राखी भेजनी हैं, उनके लिए सिविल लाइंस प्रधान डाकघर में अलग से लेटर बाक्स भी लगवाए गए हैं। मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, कोलकाता, भोपाल आदि जगहों पर राखियां भेजने के लिए लेटर बाक्स लगाए गए हैं। इससे लोगों को दिक्कत न हो और सामान्य डाक से भेजी जानी वाली राखियों वाले लिफाफों की अलग से छटाई भी की जा सके।
मौजूद हैं स्पेशल राखी लिफाफे
राखियां सुरक्षित भेजने के लिए डाक विभाग ने ‘राखी स्पेशल’ लिफाफों की भी व्यवस्था कर रखी है। ‘विशेष आवरण’ वाले लिफाफे आकर्षक तो हैं ही साथ ही इसकी खास बात यह है कि ये फटेंगे नहीं।
विज्ञापन
रविवार अवकाश होने के बावजूद रक्षाबंधन के दिन राखियों की डिलेवरी की जाएगी। ताकि बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाई जा सके। - राजेश वर्मा, जनसंपर्क निरीक्षक, जीपीओ