फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12460 शिक्ष् ाक भर्ती का कार्यक्रम जारी-PRATAPGARH

12460 शिक्ष् ाक भर्ती का कार्यक्रम जारी-PRATAPGARH

Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
12460 शिक्ष्
ाक भर्ती का कार्यक्रम जारी-PRATAPGARH
12460 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का कार्यक्रम जारी
विज्ञापन

प्रथम काउंसलिंग के अभ्यर्थियों को 23 अप्रैल को बीएसए कार्यालयों में होना है उपस्थित

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सूबे के परिषदीय विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापकाें की नियुक्ति को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 16 अप्रैल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (शून्य पद वाले इलाहाबाद सहित 24 जिलों को छोड़कर) को जारी पत्र में प्रथम काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को 23 अप्रैल को संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है। अगर, अभ्यर्थी के मूल अभिलेख जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुरक्षित हैं तो उन्हें स्वयं उपस्थित होकर पंजिका में हस्ताक्षर करने होंगे। साथ ही पंजिका की छायाप्रति परिषद कार्यालय में भी देनी होगी। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा के अनुसार निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर ही विचार किया जाएगा।
बता दें कि इस चयन प्रक्रिया के तहत जनपदों में 18 मार्च 2017 से 20 मार्च 2017 के मध्य आवेदन करने वाले बीटीसी/विशिष्ट बीटीसी/उर्दू बीटीसी या डीएड (विशेष शिक्षा)/बीएलएड प्रशिक्षण उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए प्रथम काउंसिलिंग कराई जा चुकी है। 2016 से अटकी इस चयन प्रक्रिया को न्यायालय के आदेश के क्रम में प्रदेश सरकार ने 11 अप्रैल 2018 को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

इनसेट...
जनपदवार आवंटित पद
इलाहाबाद। सहायक अध्यापकों के लिए फिरोजाबाद जिले में 105, मैनपुरी में 195, अलीगढ़ में 125, एटा में 335, कासगंज में 252, हाथरस में 535 तथा मथुरा में 216 पद आवंटित हैं। इसी प्रकार बदायूं में 60, पीलीभीत में 189, फतेहपुर में 252, प्रतापगढ़ में 360, कौशाम्बी में 108, वाराणसी जिले में 36, चंदौली में 216, जौनपुर में 108, मिर्जापुर में 180, सोनभद्र में 216, भदोही में 324, हरदोई में 288, सीतापुर में 1268, रायबरेली में 126, उन्नाव में 126, देवरिया में 324, कुशीनगर में 104, महराजगंज में 360, बस्ती में 324, सिद्घार्थनगर में 389, ललितपुर में 36, जालौन में 72, चित्रकूट में 288, बांदा में 270, महोबा में 126, हमीरपुर में 206, फैजाबाद में 108, बाराबंकी में 286, सुलतानपुर में 288, अमेठी में 382, अम्बेडकरनगर में 72, गोंडा में 788, बलरामपुर में 158, बहराइच में 251, श्रावस्ती में 79, रामपुर में 432, बिजनौर में 180, अमरोहा में 72, कानपुर देहात में 144, औरैया में 29, फर्रूखाबाद में 180, कन्नौज में 144, बलिया में 720 तथा शामली जनपद में 27 पद आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
नियुक्ति प्रक्रिया का कार्यक्रम
बीएसए कार्यालय में उपस्थिति की तिथि- 23 अप्रैल 2018
चयन समिति के माध्यम से अनुमोदन की कार्यवाही- 27 अप्रैल 2018
चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र- 01 मई 2018
नियुक्ति पत्र के बाद अध्यापक/अध्यापिकाओं के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन और इसके बाद वेतन भुगतान की कार्यवाही
000
पद रिक्त होने पर होगी द्वितीय काउंसिलिंग
इलाहाबाद। प्रथम काउंसिलिंग की चयन प्रक्रिया के बाद जनपदों में पद रिक्त होने पर द्वितीय काउंसिलिंग कराई जाएगी। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद के मुताबिक इसके लिए अलग से निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed