{"_id":"5a776c774f1c1b4f588b6c4a","slug":"91517775991-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक भर्ती रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक भर्ती रजिस्ट्रेशन
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आज रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन
0 रविवार तक डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी पांच फरवरी को शाम छह बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अभ्यर्थियों को सात फरवरी तक शुल्क जमा करना होगा और नौ फरवरी को शाम छह बजे तक अंतिम रूप से आवेदन करना होगा। इस बीच रविवार तक डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जनवरी को शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश भर से मात्र 43 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार तेज हो गई। रविवार तक यह संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई। अभ्यर्थी नौ फरवरी को आवेदन पूर्ण करने के बाद, अगर उसमें किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच नियमानुसार संशोधन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा 12 मार्च को होगी।