फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईसीसी में आकाश अध्यक्ष, शिवांकर बने उपाध्यक्ष

ईसीसी में आकाश अध्यक्ष, शिवांकर बने उपाध्यक्ष

Sat, 14 Oct 2017 08:30 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
ईसीसी में आकाश अध्यक्ष, शिवांकर बने उपाध्यक्ष
ईसीसी में आकाश अध्यक्ष, शिवांकर बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन

0 उत्कर्ष मंत्री, रोहित संयुक्त मंत्री और उद्धव सिंह चुने गए संास्कृतिक मंत्री
0 उप कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला टाई, आकिब-शिवम संयुक्त रूप से निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव जबरदस्त रोमांच के बीच सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर तो आकाश त्रिपाठी भारी मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए लेकिन उप कोषाध्यक्ष के पद पर मुकाबला टाई रहा। इस पद के प्रत्याशी मोहम्मद आकिब अहमद और शिवम श्रीवास्तव को 92-92 मत मिलने के बाद दोनों को संयुक्त रूप से उप कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
मंत्री के पद पर भी कांटे की टक्कर रही। महज दो वोटों से जीत-हार तय हुई। 56 मतों के साथ मंत्री पद के लिए निर्वाचित हुए उत्कर्ष केसरवानी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शहीर सिद्दीकी को कांटे के मुकाबले में पराजित किया। शहीर को 54 वोट मिले। वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आकाश ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रशांत कुमार तिवारी को 24 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष चुने गए शिवांकर सिंह ने आशुतोष त्रिपाठी को 57 मतों से तथा रोहित सोनी ने सौरभ तिवारी को 13 मतों से पराजित कर संयुक्त मंत्री पद पर कब्जा जमाया, जबकि उद्भव सिंह ने मिश्रा विकास सतीश चंद्र को 17 मतों से हरा कर सांस्कृतिक मंत्री पद पर कब्जा किया। संयुक्त मंत्री के पद पर एक तथा उप कोषाध्यक्ष के पद पर चार प्रतिनिधियों ने नोटा का चयन किया।
विज्ञापन

पहले चरण के चुनाव में छात्र-छात्राओं ने 191 कक्षा वर्ग प्रतिनिधियों को चुना था। दूसरे चरण में इन्हीं कक्षा वर्ग प्रतिनिधियों ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को चुना। इसमें कुल 187 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। कला वर्ग से एक एवं विज्ञान वर्ग से तीन प्रतिनिधियों ने मतदान नहीं किया। रिकार्ड 98 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना के बाद उप प्राचार्य डॉ.ललित इसुवियस ने परिणाम की घोषणा की। प्राचार्य डॉ.मर्विन मैसी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। एडीएम डॉ.चतुर्भुजी गुप्ता एवं प्राचार्य ने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप निर्वाचन अधिकारी डॉ.उमेश प्रताप सिंह, डॉ.राजेश कुमार गर्ग एवं डॉ.प्रदीप रिया ने चुनाव संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पद प्रत्याशी प्राप्त मत
अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी 82
प्रशांत कुमार तिवारी 58
अर्पित गौड़ 47
उपाध्यक्ष शिवांकर सिंह 89
आशुतोष त्रिपाठी 32
वरुन कलवानी 31
प्रशांत कुमार पांडेय 19
प्रियांजुल ओझा 16
मंत्री उत्कर्ष केसरवानी 56
शहीर सिद्दीकी 54
राज गौरव मिश्रा 51
हर्षित सिन्हा 26
संयुक्त मंत्री रोहित सोनी 76
सौरभ तिवारी 63
मानस यादव 47
उप कोषाध्यक्ष मोहम्मद आकिब अहमद 92
शिवम श्रीवास्तव 92
सांस्कृतिक मंत्री उद्भव सिंह 62
मिश्रा विकास सतीश चंद्र 45
पूजा गुप्ता 41
सागर गुप्ता 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed