फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीईटी आज, जिला प्रशासन तैयार

टीईटी आज, जिला प्रशासन तैयार

Sat, 14 Oct 2017 08:30 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
टीईटी आज, जिला प्रशासन तैयार
टीईटी आज, जिला प्रशासन तैयार
विज्ञापन

0 प्रदेश में 1634 केंद्रों पर नौ लाख 76 हजार 760 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
0 सबसे ज्यादा इलाहाबाद में, 86 केंद्रों पर 50761 अभ्यर्थी होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जिला प्रशासन एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारी पूरी कर ली है। 15 अक्तूबर को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल नौ लाख 76 हजार 760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए कुल 1634 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी इलाहाबाद में परीक्षा देंगे। यहां कुल 86 केंद्रों पर 50761 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। टीईटी में नकल के आरोप में शुक्रवार को दो युवकों के पकड़े जाने के बाद प्रशासन और सख्त हो गया है।
पहले चरण में सुबह 10 बजे से प्राथमिक स्तर की टीईटी होगी। ढाई घंटे के इस परीक्षा में प्रदेश भर में 570 केंद्रों पर तीन लाख 49 हजार 192 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अकेले इलाहाबाद में 28 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 16121 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी तरह दूसरी पाली में दिन में ढाई बजे से 1064 केंद्रों उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इसमें कुल छह लाख 27 हजार 568 तथा अकेले इलाहाबाद में 58 केंद्रों पर 34640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उधर, शुक्रवार को लखनऊ में दो युवकों के पकड़े जाने के बाद शासन से लेकर जिला प्रशासन तक सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

00
नकल, अनुशासनहीनता पर परीक्षा केंद्र का रद्द होगा परिणाम
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया जा चुका है कि जो भी अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा जाएगा, भविष्य में किसी भी टीईटी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। नकल या अनुशासनहीनता की शिकायत पर परीक्षा केंद्र का परिणाम भी रद्द होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद आने वालों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र अवश्य दिखाना होगा। जिनके पास वैध प्रवेश पत्र नहीं होंगे, वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित सीट पर उनका रोल नंबर लिखा होगा। इससे अलग बैठने पर अभ्यर्थन रद्द कर दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में सिर्फ प्रवेश पत्र और काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर जाने की अनुमति होगी। अन्य कोई अनुचित सामान पाए जाने पर उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
टीईटी पेपर बिकने की भी रही चर्चा
इलाहाबाद। टीईटी के एक दिन पहले शनिवार को शहर में पेपर आउट होने और चोरी-छिपे उसके बिकने की भी चर्चा रही। हालांकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इससे इंकार दिया लेकिन विश्वविद्यालय के आसपास के इलाकों, सलोरी, अल्लापुर, राजापुर, तेलियरगंज, कटरा आदि छात्र बाहुल्य इलाकों में दोपहर बाद से टीईटी का पेपर आउट होने चर्चा रही। कुछ लोग 15 से 20 हजार रुपये के बीच पेपर दिलाने का दावा करते सुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed