फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बिना हेलमेट होगी एफआईआर, घर पहुंचेगा चालान

बिना हेलमेट होगी एफआईआर, घर पहुंचेगा चालान

Wed, 26 Jul 2017 09:54 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट होगी एफआईआर, घर पहुंचेगा चालान
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर होगा मुकदमा, घर पहुंचेगा चालान
विज्ञापन

- प्रशासन-पुलिस अफसरों की पेट्रोल संचालकों के साथ बैठक में हुआ निर्णय
- बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, पेट्रोल पंप पर किया विवाद तो अपलोड होगी फोटो

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बिना हेलमेट दो पहिया वाहन पर बृहस्पतिवार से पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। अफसरों की सख्ती का असर हुआ तो किसी भी पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। विवाद करने वालों के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगा। चालान भी घर पहुंचेगा। जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों की पेट्रोल पंप एसोसिएशन तथा संचालकों के साथ कलेक्ट्रेट में बुधवार को हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए।
संघ के पदाधिकारियों तथा संचालकों ने कहा भी कि बृहस्पतिवार से किसी भी दुपहिया चालक को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। एसपी यातायात तथा अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति अमर पाल सिंह ने बताया कि हेलमेट को नगर में अनिवार्य करने की दिशा में वाहट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें यातायात विभाग, प्रशासनिक अधिकारी, पेट्रोल पंप संचालकों के साथ ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट पेट्रोल के लिए जिद करेगा तो वाहन सहित नंबर तथा चालक की फोटो लेकर व्हाट्सएप पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद यातायात पुलिस की ओर से संबंधित के घर पर चालान भेजा जाएगा। साथ में नियम का उल्लंघन करने के आरोप में वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। एसपी ट्रैफिक कुलदीप ने बताया कि गुरुवार से सभी दुपहिया वाहनों पर हेलमेट अनिवार्य का स्टीकर चिपकाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

000
गूगल मैप की मदद से थाना से जुड़ेंगे पेट्रोल पंप
- पेट्रोल पंपों को थानों तथा पुलिस चौकियों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए गूगल मैप की मदद ली जाएगी। एसटी ट्रैफिक ने बताया कि यह काम दो दिन में पूरा हो जाएगा। गूगल मैप से जुड़ने के बाद किसी तरह के विवाद पर निकट की पुलिस पिकेट तत्काल पेट्रोल पंप पर पहुंच जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पेट्रोल पम्प संचालकों ने घोषणा की कि विवाद की सीसीटीवी कैमरे के साथ वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed