{"_id":"5947fed34f1c1b913a8b473d","slug":"91497890515-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी 2013 की परीक्षाएं 27 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी 2013 की परीक्षाएं 27 जून से
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी 2013 की परीक्षाएं 27 जून से
आठ जुलाई तक होेंगी 2013 बैच के सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं
बीटीसी 2013 तीसरे बैच के तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट आज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बीटीसी 2013 बैच के सभी सेमेस्टर की परीक्षाओं का इंतजार कर रहे तकरीबन दस हजार अभ्यर्थियों की मांग अब पूरी हुई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने सोमवार को परीक्षा की तिथि जारी कर दी। यह परीक्षाएं 27 जून से शुरू होंगी। इसके साथ बीटीसी 2013 के तीसरे बैच के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी करने की भी घोषणा कर दी गई। यह परिणाम 19 जून को घोषित होगा।
बीटीसी 2013 बैच के अभ्यर्थी परीक्षाएं कराने की मांग को लेकर अप्रैल से आंदोलन कर रहे हैं। आए दिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक बीटीसी 2013 बैच की परीक्षाएं 27 जून से शुरू होकर आठ जुलाई तक चलेंगी। परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि इसके बाद वह नौकरी के लिए अर्हत हो जाएंगे।
इसके अलावा बीटीसी 2013 के तीसरे बैच के तीसरे सेमेस्टर की मांग को लेकर भी अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलनरत थे। इन अभ्यर्थियों की भी मुराद मंगलवार को पूरी होने जा रही है।