फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP Police arrests 90 people for not wearing face mask in Kaushambi

कौशांबी: मास्क न पहनने पर 90 गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर बनाया मुर्गा

Mon, 13 Apr 2020 12:35 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कैशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कैशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
UP Police arrests 90 people for not wearing face mask in Kaushambi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने वालों पर अब पुलिस की नजर तिरछी हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान जिले भर की पुलिस ने मास्क न पहनने पर 90 लोगों को गिरफ्तार किया है। लिखापढ़ी के बाद सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बड़े पैमाने पर की गई इस कार्रवाई से जनपदवासी और ज्यादा सतर्क हो गए हैं। राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद भी कई लोग नहीं मान रहे हैं। एसपी अभिनंदन ने बगैर मास्क लगाए घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद जिले भर की पुलिस ने अभियान चलाया। 
विज्ञापन


इसी के तहत मंझनपुर पुलिस ने पांच, करारी पुलिस ने तीन, सरायअकिल पुलिस ने 12, पश्चिमशरीरा पुलिस ने 15, सैनी पुलिस ने 20, कोखराज पुलिस ने पांच, पिपरी पुलिस ने दस, महेवाघाट पुलिस ने नौ, पइंसा पुलिस ने पांच, पूरामुफ्ती पुलिस ने चार व कौशांबी पुलिस ने मास्क के बिना घर से बाहर निकलने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंझनपुर और पश्चिमशरीरा पुलिस ने सबक सिखाने के लिए बेपरवाहों को बीच सड़क पर मुर्गा भी बनाया। इसके अलावा जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर 131 वाहनों को चेक किया। इनमें 48 का चालान किया गया तो चार सीज कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed