फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   9 years of Modi Sarkar: MP Aditya Prasad said- India is moving towards Vishwa Guru under the leadership of Nar

Modi Sarkar Ke 9 Saal: सांसद आदित्य प्रसाद बोले- PM मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है भारत

Fri, 02 Jun 2023 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 03:45 PM IST
सार

राज्यसभा के सदस्य आदित्य प्रसाद ने कहा कि देश का गरीब, किसान समृद्ध हो रहा है। सरकार की उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को धुंआ से मुक्ति मिल गई है। आयुष्मान योजना से गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज का मौका दिया है।

विज्ञापन
9 years of Modi Sarkar: MP Aditya Prasad said- India is moving towards Vishwa Guru under the leadership of Nar
मंच पर मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के नौ साल पूरा होने पर शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाएं अब धरातल पर दिखाई पड़ रही हैं।

विज्ञापन


राज्यसभा के सदस्य आदित्य प्रसाद ने कहा कि देश का गरीब, किसान समृद्ध हो रहा है। सरकार की उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को धुंआ से मुक्ति मिल गई है। आयुष्मान योजना से गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है। बुंदेलखंड जहां पर ट्रेन से पेयजल की आपूर्ति की जाती थी, अब घर-घर पानी का कनेक्शन दे दिया गया है। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्वतंत्र देव सिंह, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक राजमणि, महापौर गणेश केसरवानी आदि मंच पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed