{"_id":"6558ea4952410abe4008d1b6","slug":"868-judicial-officers-promoted-large-scale-transfers-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"transfer : 868 न्यायिक अफसर पदोन्नत, बड़े पैमाने पर तबादले, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
transfer : 868 न्यायिक अफसर पदोन्नत, बड़े पैमाने पर तबादले, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना
Sat, 18 Nov 2023 10:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:16 PM IST
सार
हाईकोर्ट महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पदोन्नति पाने वाले अफसरों की कुल संख्या 868 है। इसमें जिला जज रैंक सहित अपर सत्र न्यायाधीशों की संख्या 271 है, जबकि न्यायिक मजिस्ट्रेटों की संख्या 597 है।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला जज, अपर सत्र न्यायाधीश और न्यायिक मजिस्ट्रेट रैंक के 868 न्यायिक अफसरों की पदोन्नत किया है। कई अफसरों को अपने ही जिले में पदोन्नति के बाद तैनाती मिली है, जबकि बड़े पैमाने पर अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। हाईकोर्ट के महानिबंधक ने न्यायिक अफसरों को कहा है कि वह तुरंत अपना नया प्रभार ग्रहण कर लें।
विज्ञापन
हाईकोर्ट महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पदोन्नति पाने वाले अफसरों की कुल संख्या 868 है। इसमें जिला जज रैंक सहित अपर सत्र न्यायाधीशों की संख्या 271 है, जबकि न्यायिक मजिस्ट्रेटों की संख्या 597 है। न्यायिक मजिस्ट्रेटों में कुछ को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या सिविल जज सीनियर डिवीजन के रूप में पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन