फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   86406 candidates to appear for DLED IV semester exam

डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे 86406 परीक्षार्थी

Sat, 30 Jan 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jan 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
86406 candidates to appear for DLED IV semester exam
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से दो चार फरवरी के बीच होने वाली बीटीसी 2013, 2014, 2015 एवं डीएलएड 2017, डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में प्रदेश भर में कुल 86404 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश के 208 केंद्रों बीटीसी, डीएलएड चतुुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए वाराणसी में सबसे अधिक 17, आगरा में 13, अयोध्या में 11 एवं प्रयागराज में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को बिना किसी बाधा के पूरी कराने के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से डायट प्राचार्यों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सभी केंद्र प्रभारियों से कहा गया है कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र 31 जनवरी, को शाम तक डायट, निजी संस्थानों के लॉगिन पर वेबसाइट entdata.in/login.html, btcexam.in एवं updeledexam.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र को डायट एवं निजी संस्थानों के प्राचार्य डाउनलोड करेंगे। निजी संस्थान डायट प्राचार्य हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर प्रशिक्षुओं को जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के प्रशिक्षुओं के आवेदन के लिए खुली वेबसाइट

मथुरा जिले के डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर 2018 के प्रशिक्षु दो से चार फरवरी के बीच होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। डायट प्राचार्य मथुरा के आग्रह पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने मथुरा जनपद के डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट 29 एवं 30 जनवरी को खोलने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed