फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   85 pilgrim priests get land in Magh fair on threat of agitation

आंदोलन की धमकी पर 85 तीर्थ पुरोहितों को मिली माघ मेले में जमीन 

Tue, 07 Jan 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jan 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
85 pilgrim priests get land in Magh fair on threat of agitation
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
माघ मेला की अव्यवस्थाओं को लेकर तीर्थ पुरोहितों द्वारा आंदोलन की धमकी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार की सुबह प्रयागवाल सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एडीएम सिटी और मेला प्रभारी अधिकारी ने दिन भर का समय मांगा। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में सेक्टर पांच ओल्ड जीटी रोड पर करीब 85 तीर्थ पुरोहितों को जमीन आवंटित की गई। अभी करीब 40 तीर्थ पुरोहितों को जमीन नहीं 
विज्ञापन


माघ मेला 10 जनवरी से शुरू होने वाला है। लेकिन जमीनों और सुविधाओं का आवंटन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार से कल्पवासियों का आगमन शुरू हो जाएगा। इससे नाराज तीर्थ पुरोहितों ने सोमवार से मेला प्रभारी अधिकारी कैंप कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया और प्रभारी मेला अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा ने तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने तीर्थ पुरोहितों से एक दिन का समय मांगा। साथ ही सेक्टर पांच स्थित ओल्ड जीटी रोड पर भूमि आवंटन प्रक्रिया भी शुरू की गई। सोमवार शाम तक करीब 85 तीर्थ पुरोहितों को जमीन दे दी गई। तीर्थ पुरोहित नेता राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि अभी तक करीब 40 तीर्थ पुरोहितों को अभी जमीन नहीं मिली है। उनको समस्या का समाधान भी एक दो दिन में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक हर्षवर्धन ने संतों-भक्तों की सुनीं समस्याएं
शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने सोमवार को मेला कार्यालय सभागार में संत-महात्माओं, तीर्थ-पुरोहितों और संस्था प्रबंधकों के साथ समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने दलदल से प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया। प्रभारी मेलाधिकारी रजनीश मिश्र से बात कर समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा। विधायक ने बताया कि संगम लोवर मार्ग व कुछ अन्य जगहों पर भूमि समतल कर शिविर बसाने योग्य बनाया जा सकता है। इसके लिए मंगलवार को मेला प्रशासन के साथ मिलकर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला प्रबंधक व कुछ कर्मचारियों की तीर्थयात्रियों को परेशान करने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसी दिक्कतों का भी समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed