फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   84 percent attendance in first shift exam of TGT 21, rumor of paper leak kept flying

टीजीटी 21 की पहली पाली की परीक्षा में 84 फीसदी उपस्थिति, पेपर लीक की उड़ती रही अफवाह

Sat, 07 Aug 2021 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Aug 2021 10:49 PM IST
सार

  • टीजीटी 21 की पहली पाली की परीक्षा में 84 फीसदी उपस्थिति
  • दूसरी पाली की परीक्षा में भी उपस्थिति 83 फीसदी, सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर हुई परीक्षा

विज्ञापन
84 percent attendance in first shift exam of TGT 21, rumor of paper leak kept flying
prayagraj news : टीजीटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक 2021 (टीजीटी) भर्ती के लिए शनिवार को लिखित परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में सूबे के 460 केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा हुई। चयन बोर्ड के उपसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि पहली पाली में 191110 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 160809 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 84 फीसदी उपस्थिति रही, जबकि 16 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा सूबे के 432 कें द्रों पर दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे के संपन्न हुई। दूसरी पाली मेें 179827 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि 150216 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित रहे। दूसरी पाली में 83 फीसद उपस्थिति रही, जबकि 17 फीसद अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली में  विज्ञान, संस्कृत, गृहविज्ञान, कला और दूसरी पाली में अंग्रेजी, वाणिज्य, सिलाई और जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। 
विज्ञापन


पेपर लीक होने की उड़ती रही अफवाह
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक 2021 की पहली पाली लिखित परीक्षा में दिनभर पेपर लीक होने की अफवाह उड़ती रही। व्हाट्एसएप और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कुछ पेपर वायरल हो रहे थे, जिसे टीजीटी 2021 का बताया जा रहा था। आंबेडकर नगर जिले में एक केंद्र पर पेपर देर से मिलने व  पैकेट का सील खुला होने की शिकायत की गई। कई अन्य जिलों में भी पेपर देर से मिलने और प्रश्नपत्र के पैकेट की सील खुली होने की अभ्यर्थियों ने शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा व्हाट्सएप पर पेपर व उत्तरमाला भी वायरल की गई। चयन बोर्ड के उप सचिव/ परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर के अनुसार पहले दिन सूबे के सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। कुछ केंद्रों पर पेपर लीक व विलंब से पेपर देने की अफवाह उड़ाई गई। इसमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल की उत्तरमाला की तत्काल जांच की गई तो वो फर्जी निकली। कहा कि अभ्यर्थी इस प्रकार के मनगढ़ंत एवं दुष्प्रचार के प्रभाव में न आएं और पूरे मनोयोग से परीक्षा में शामिल हों। 


आज की परीक्षा
टीजीटी-2021 की परीक्षा रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रदेशभर में 448 केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। इसके लिए 184108 अभ्यर्थियों का पंजीकरण है। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। सूबे के 376 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 155809 अभ्यर्थियों का पंजीकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed