{"_id":"5cc9f59abdec220772688c0b","slug":"81556739482-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलेट पेपर से 549 ने डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलेट पेपर से 549 ने डाला वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण में 57 अनुपस्थित, वेतन रोकने के साथ मुकदमा
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को शुरू द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन 57 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। डीएम ने इनके खिलाफ वेतन रोकने के साथ एफआईआर लिखाने का भी आदेश दिया है। प्रयाग संगीत समिति में प्रशिक्षण छह मई तक चलेगा। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर लिखाने के अलावा विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया। कार्यक्रम में कर्मियों को ईवीएम से मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
000
बैलेट पेपर से पहले दिन 549 कर्मचारियों ने किया मतदान
0 छह तक डाल सकेंगे वोट, फूलपुर के 75 मतदान कर्मियों को ईडीसी भी हुआ जारी
प्रयागराज। इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगे अफसर और कर्मचारी बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाल सकेंगे। प्रयाग संगीत समिति में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ मतदान की प्रक्रिया भी शुरू हुई। पहले दिन ही 549 मतदान कर्मियों ने मतधिकार का उपयोग किया। इनके अलावा 75 कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) भी जारी किया गया।
कर्मचारी छह मई तक मतदान कर सकेंगे। जिनकी ड्यूटी उनके लोकसभा क्षेत्र में लगी है उन्हें ईडीसी जारी किया जाएगा। वे मतदान के दिन यानी, 12 मई को ड्यूटी वाले बूथ पर ही ईवीएम की मदद से मतदान कर सकेंगे। वहीं दूसरे लोकसभा क्षेत्र में जिनकी ड्यूटी लगी उनके लिए बैलेट पेपर से मतदान की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रयाग संगीत समिति में अलग से केंद्र खोला गया है। प्रभारी गुडाकेश शर्मा ने बताया कि पहले दिन सिर्फ फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 75 कर्मचारियों ने ईडीसी जारी कराया। वहीं इस लोकसभा के लिए 240 मतदान कर्मियों ने बैलेट पेपर से मतदान किया। सबसे अधिक शहर उत्तरी के 79 कर्मचारियों ने मतदान किया। पश्चिमी में 64, फाफामऊ में 19, फूलपुर में 67, सोरांव में 11 कर्मचारियों को बैलेट पेपर जारी किया गया। वहीं इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए 219 कर्मचारियों ने मताधिकार का उपयोग किया। शहर दक्षिणी में सबसे अधिक 61 मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर जारी किया गया। बारा में 39, करछना में 48, कोरांव में 41 और मेजा में 30 कर्मचारियों ने वोट डाला। इनके अलावा भदोही लोकसभा के अंतर्गत हंडिया विधानसभा क्षेत्र के 41 तथा प्रतापपुर ममें 49 कर्मचारियों ने मताधिकार का उपयोग किया। इस तरह से भदोही लोकसभा के लिए 90 कर्मचारियाें ने वोट डाला।