फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शाह ने कहा, देश को सुरक्षित करना है तो भाजपा को वोट दें

शाह ने कहा, देश को सुरक्षित करना है तो भाजपा को वोट दें

Mon, 29 Apr 2019 08:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
शाह ने कहा, देश को सुरक्षित करना है तो भाजपा को वोट दें
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000000

शाह ने कहा, देश को सुरक्षित रखना है तो भाजपा को वोट दें
0 रामबाग में हुई चुनावी सभा में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, निशाने पर रहे राहुल, माया और अखिलेश
0 कहा- पांच वर्ष में किया काफी काम, लेकिन वोट दें देश की सुरक्षा के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार प्रयागराज के रामबाग में आयोजित चुनावी सभा में राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार दिया। उन्होंने अपने भाषण में पुलवामा हमले का जिक्र करने के साथ ही कहा कि वह प्रयागराज की दोनों सीटों पर हुए विकास के तमाम कार्यों पर नहीं, बल्कि देश को सुरक्षित करने के नाम पर वोट मांगने आए हैं। प्रयागराज में जो विकास हुआ उसके नाम पर डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल को वोट देने की जरूरत नहीं, बल्कि यहां की जनता देश को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा को वोट दे।
रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर के मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में अमित शाह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सपा-बसपा गठबंधन पर भी हमलावर रहे। शाम को हुई इस रैली में उन्होंने कहा कि राहुल बाबा एंड कंपनी कश्मीर को देश से अलग करना चाहती है, लेकिन भाजपा यह नहीं होने देगी। एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते। सरकार बनने पर कश्मीर से धारा 370 हटाई जाएगी। शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 70 साल की गंदगी पांच वर्ष में काफी हद तक साफ की है। पांच वर्ष और दीजिए, देश की सारी गंदगी साफ कर दी जाएगी। कांग्रेस ने यूपी में 55 और बुआ-भतीजे की पार्टी ने 25 वर्ष तक शासन किया, लेकिन यूपी को कुछ नहीं मिला। मोदी ने पांच साल के अंदर जो कर दिखाया, वह कांग्रेस के 55 और बुआ-बबुआ के 25 साल के शासन पर भारी है। गंगा सफाई को लेकर शाह ने कहा कि बीते पांच वर्ष में गंगा काफी साफ हुईं। अगले पांच वर्ष में गंगा पूर्ण रूप से स्वच्छ हो जाएंगी। इसके पूर्व अमित शाह ने प्रतापगढ़ के मिश्रपुर में पार्टी प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में सभा की।
विज्ञापन


सरकार बनी तो 24 घंटे होंगे अक्षयवट के दर्शन
0 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रामबाग में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि कुंभ मेले की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने वर्षों से बंद पड़े अक्षयवट को खोलने का एलान किया था। सरकार की मंशा है कि श्रद्धालु अक्षयवट के दर्शन 24 घंटे कर सकें। इसकी तैयारी भी की जा रही है। केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने के बाद अक्षयवट के दर्शन 24 घंटे किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed