{"_id":"5a4fac294f1c1bd1408b4dc9","slug":"81515170857-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह के मध्य तक आएगा पीसीएस-प्री का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह के मध्य तक आएगा पीसीएस-प्री का परिणाम
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
इस माह के मध्य तक आएगा पीसीएस-प्री का रिजल्ट
फरवरी के पहले हफ्ते तक मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी
अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के साथ आंसर-की का भी इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस माह के मध्य तक पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम जारी कर सकता है। इसके साथ ही जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में पीसीएस मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी है। हालांकि नवंबर में आयोग के अफसरों ने कहा था कि जनवरी के पहले हफ्ते तक दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लाखों प्रतियोगियों को इन दोनों परीक्षाओं के परिणाम को बेसब्री से इंतजार है।
प्रश्नों के विवाद के कारण पीसीएस मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम काफी समय से अटका हुआ है। पीसीएस 2016 की प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में नौ प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इस बीच वर्ष 2016 में 20 सितंबर से पांच अक्तूबर तक मुख्य परीक्षा का आयोजन करा दिया गया, जिसमें 12 हजार 897 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम दौर में है।
आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। वहीं, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जनवरी के मध्य तक जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि परिणाम के साथ ही संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और वह परिणाम को भी प्रभावित करेगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का आयोजन 24 सितंबर को किया गया प्रदेश भर से परीक्षा के लिए कुल चार लाख 55 हजार 297 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और इनमें से दो लाख 46 हजार 710 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।