{"_id":"597ca9bf4f1c1b334b8b4738","slug":"81501342143-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलएलबी की मेरिट गिरी, दाखिला एक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलएलबी की मेरिट गिरी, दाखिला एक को
Updated Sat, 29 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएएलएलबी की मेरिट गिरी, दाखिला एक को
सामान्य की 11, ओबीसी, एससी की सात-सात अंक नीचे आई मेरिट
बीकॉम में भी प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिए जाने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएएलएल में प्रवेश की मेरिट नीचे आ गई है। बीएएलएलबी में दाखिला अब एक अगस्त को होगा। शनिवार को इसमें 24 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए जबकि परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दस अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। 31 जुलाई को विश्वविद्यालय खुलने पर प्रवेश की प्रक्रिया फिर तेज होगी। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, सीएमपी डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज समेत इविवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में भी अब 31 जुलाई को प्रवेश होगा। इसके अलावा बीकॉम में भी कोटे की सीटें सामान्य में परिवर्तित की जानी है, जिन पर दाखिले लिए जल्द ही कटऑफ जारी किया जाएगा।
बीएएलएलबी में शनिवार को दाखिले के लिए ओबीसी वर्ग में 142.20 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 103 या अधिक और एसटी वर्ग में शून्य या अधिक अंक पाने वालों को प्रवेश भवन में भुलाया गया था। ओबीसी वर्ग में 18 और एससी वर्ग में छह अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। वहीं, ओपेन कैटेगरी में 28 जुलाई को 168 या अधिक अंक एवं एसटी वर्ग में 52.50 या अधिक अंक पाने वालों का दाखिला हुआ था। बीएएलएलबी में अब एक अगस्त को प्रवेश होगा। एक अगस्त को प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 157 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 135 या अधिक, एससी वर्ग में 96 या अधिक और एसटी वर्ग में शून्य या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। ऐसे में ओपेन कैटेगरी के मेरिट 11 अंक, ओबीसी वर्ग की मेरिट सात अंक और एससी वर्ग की मेरिट भी सात अंक नीचे गिरा दी गई है। बीकॉम में भी दाखिले की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है, जब कोटे की बची हुई सीटों को कनवर्ट किया जाना है, जिसके बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया जाएगा।
00
विजुअल आर्ट्स में प्रवेश कल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट में एमए और एमएफए में प्रवेश 31 जुलाई को होगा। एमए में प्रवेश के लिए 56 या अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों और एफएफए में प्रवेश के के लिए सामान्य वर्ग में 201 या अधिक, ओबीसी में 169 या अधिक और एससी वर्ग में 179.50 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को डिपार्टमेंट में 11.30 से 12.30 के बीच आवश्यक प्रपत्रों के साथ रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
00
एसएस खन्ना में कल एमएससी में प्रवेश
एसएस खन्ना की प्राचार्य डॉ. नीलिमा सिंह के अनुसार कॉलेज में एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जंतु विज्ञान और बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय में सुबह 10 बजे प्रवेश समिति से संपर्क करें।