फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   78 thousand rupees Khoa , Channa be destroyed

78 हजार रुपये का खोवा, छेना कराया नष्ट

Sun, 08 Nov 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
78 thousand rupees Khoa , Channa be destroyed
इलाहाबाद। दीवाली के मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को उसने नैनी, घूरपुर और राजरूपपुर एवं बाबूगंज इलाके में छापेमारी कर 78 हजार रुपये का खोवा एवं छेना नष्ट करा दिया। इसके अलावा कई दुकानों से बर्फी, बेसन, छेना, खोवा, लड्डू के नमूने संग्रहीत किए गए।
विज्ञापन


विभाग की टीम सबसे पहले नैनी खोवा मंडी स्थित श्याम लाल की दुकान का निरीक्षण किया। यहां से उसने खोवा के नमूने संग्रहित किए और संदिग्ध पाए जाने पर 150 किलो खोवा (27 हजार रुपये कीमत की) सीज कर दिया। यही पर राज स्वीट से बर्फी और बेसन का नमूना संग्रहित किया। डांडी नैनी स्थित पृथ्वी लाल साहू के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर छेना एवं खोवा का नमूना संग्रहीत किया और संक्रमित पाए जाने पर 60 किलोग्राम छेना (कीमत 15000 रुपये) मौके पर ही नष्ट करा दिया जबकि 200 किलोग्राम खोवा (कीमत 36000 रुपये) सीज कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही दुकान में गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी कर दी गई। घूरपुर स्थित नंदलाल स्वीट एवं अमित कुमार की दुकान से केसर, बेसन का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिया। राजरूपपुर स्थित कृष्णा मिष्ठान भंडार, शिव मिष्ठान भंडार, शिवम स्वीट हाउस का निरीक्षण कर बर्फी, कलाकंद, नारियल लड्डू का नमूना लिया और गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी कर दिया। इसके अलावा बाबूगंज, फूलपुर स्थित लालजी गुप्ता की दुकान से सरसों के तेल का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed