फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   76 percent pass in DLED IV semester exam

डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में 76 फीसदी पास

Sun, 17 Jan 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
76 percent pass in DLED IV semester exam
cisce exam result - फोटो : amar ujala
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने नवंबर में हुई बीटीसी 2013, 2014, 2015 तृतीय सेमेस्टर, डीएलएड 2017 चतुर्थ सेमेस्टर एवं डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर, बीटीसी मृतक आश्रित प्रशिक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। इन परीक्षाओं में शामिल कुल 94295 परीक्षार्थियों में 71570 अर्थात 75.9001 फीसदी पास हुए हैं। इस प्रकार डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम 76 फीसदी रहा।
विज्ञापन


 डीएलएड 2017 चतुर्थ सेमेस्टर में 14163 परीक्षार्थियों में 10407 पास हुए जबकि डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर में परीक्षा में शामिल 79591 में 60881 पास हुए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी परिणाम में डीएलएड 2017 तीसरे सेमेस्टर के 30 परीक्षार्थियों, डीएलएड 2018 के 315 परीक्षार्थियों का परिणाम शामिल है। इसके साथ नर्सरी टीचर ट्रेनिंग 2014-15 प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग 2015-16 के प्रथम सेमेस्टर, सीटी नर्सरी शिशु शिक्षा 2015-16 एवं डीपीएड 2014-15 द्वितीय वर्ष की परीक्षा, डीपीएड 2015-16 द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि डीएलएड बीटीसी 2013, 2015 एवं डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर एवं नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स, डीपीएड तथा सीटी नर्सरी का परीक्षाफल वेबसाइट http://btcexam.in पर देखा सकते हैं। डीएलएड 2017 चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल वेबसाइट https://updeledinfo.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर 2017, 2018 की परीक्षा दो फरवरी से 

बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014्र 2015 सेवारत (मृतक आश्रित), डीएलएड प्रशिक्षण 2017 एवं 2018 (अनुत्तीर्ण, अवशेष) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा वर्ष 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 से 24 जनवरी 2021 के बीच लिए जाएंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार आवेदन पत्र पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दो से चार फरवरी 2021 के बीच होगी। इस परीक्षा में 10 जनवरी को जारी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed