फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   74 students cheated of Rs 2 crore in the name of JEE coaching, five including MD of FIITJEE coaching named

Fraud : जेईई कोचिंग के नाम पर 74 विद्यार्थियों से दो करोड़ की ठगी, फिटजी कोचिंग के एमडी समेत पांच नामजद

Mon, 17 Jun 2024 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 02:02 PM IST
सार

इस मामले में अभिषेक चावला व अन्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बच्चों ने कोचिंग संस्था फिटजी के सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित संस्थान में विभिन्न सत्रों में जेईई कोचिंग के लिए प्रवेश लिया था। संस्थान में प्रत्येक बच्चे से औसतन ढाई-से तीन लाख रुपये फीस वसूली गई।

विज्ञापन
74 students cheated of Rs 2 crore in the name of JEE coaching, five including MD of FIITJEE coaching named
फ्रॉड केस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में जेईई कोचिंग के नाम पर 74 विद्यार्थियों से दो करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र-छात्राओं से फीस ले ली गई और कक्षाएं बंद कर दी गईं। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने कोचिंग के एमडी समेत पांच लोगाें पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इस मामले में अभिषेक चावला व अन्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बच्चों ने कोचिंग संस्था फिटजी के सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित संस्थान में विभिन्न सत्रों में जेईई कोचिंग के लिए प्रवेश लिया था। संस्थान में प्रत्येक बच्चे से औसतन ढाई-से तीन लाख रुपये फीस वसूली गई। रकम नेफ्ट, आरटीजीएस तथा चेक के माध्यम से लिए गए। वर्तमान सत्र प्रारंभ होने के पहले माह में ही विभिन्न सूत्रों तथा संस्थान के कर्मचारियों के माध्यम से पता चला कि वित्तीय समस्याओं एवं कुप्रबंधन के कारण कोचिंग बंद होने के कगार पर है।

विज्ञापन


इसके बावजूद नए प्रवेश लिए जा रहे हैं। एक जून को अभिभावकों व छात्रों के अत्यधिक दबाव देकर पूछने पर संस्थान के शैक्षणिक/ प्रशासनिक अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले चार माह से कर्मचारियों व अध्यापकों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण पठन पाठन का कार्य अब किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। मांग के बावजूद दिल्ली स्थित मुख्यालय से वेतन नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

अभिभावकों ने जब संस्थान के प्रयागराज व दिल्ली स्थित संस्थान के पदाधिकारियों से संपर्क किया तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर डीके गोयल, मुख्य वित्तीय अधिकारी राजीव बब्बर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनीष आनंद व संस्था की प्रयागराज शाखा के प्रशासनिक अधिकारी अनूप श्रीवास्तव, अमित पांडेय व अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की ओर से यह नहीं बताया जा रहा है कि कक्षाएं कब से चलेंगी। फीस वापसी को लेकर भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।

आरोप यह ही है कि फोन करने पर उक्त लोग बच्चों से अपमानजनक भाषा में बात करने के साथ धमकी भी दे रहे हैं। सिविल लाइंस प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि कुल 74 विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की ओर से शिकायत दी गई है। तहरीर के आधार पर कोचिंग प्रबंधन के पांच लोगाें पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

कोचिंग के तीन खाते फ्रीज कराए गए

सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जांच पड़ताल में पुलिस को कोचिंग के तीन बैंक खातों के बारे में पता चला। यह खाते मुंबई स्थित एक्सिस बैंक शाखा में खोले गए हैं। फिलहाल बैंक अफसरों से पत्राचार करते हुए तीनों ही खातों को फ्रीज करा दिया गया है। इनमें कितनी रकम जमा है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed