फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   72 institutions got permisson to distribute food

72 संस्थाओं को दी गई भोजन वितरण की अनुमति

Sat, 18 Apr 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
72 institutions got permisson to distribute food
जिले में जरूरतमंदों के बीच 72 संस्थाओं की मदद से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। शुक्रवार को जिला प्रशासन और संस्था प्रमुखों की बैठक में इनकी सूची तैयार कर ली गई। साथ में यह भी निर्णय लिया गया कि कौन सी संस्था किस क्षेत्र में और कैसे वितरण करेगी। हालांकि, भोजन वितरण की इच्छुक अन्य संस्थाएं भी अनुमति प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की ओर से भोजन वितरण की घटना सामने आने के बाद यहां प्रशासन की अनुमति के बिना भोजन वितरण पर रोक लगा दी गई है। शनिवार से बिना अनुमति भोजन वितरित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में इच्छुक संस्थाओं और व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए थे। शुक्रवार को डीएम की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रारंभिक सूची फाइनल कर दी गई। इसमें रोजाना 200 से अधिक पैकेट वितरण करने वाली 72 संस्थाओं को अनुमति दी गई है। एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे ने बताया कि इनके सभी डिटेल ले लिए गए हैं। थानेवार किचन का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। भोजन वितरण दिन में 12 से दो तथा शाम को छह से आठ बजे के बीच ही होगा। उन्होंने बताया कि प्रति संस्था दो व्यक्तियों तक एक वाहन के लिए पास जारी किए जाएंगे। अन्य विभागों से अलग इन्हें हल्के नीले रंग पास जारी होंगे। ताकि, दूर से इन्हें पहचाना जा सके।
विज्ञापन

सभी वर्ग के लोगों से सहयोग की अपील
डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को सिविल डिफेंस, व्यापार मंडल एवं स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और सहयोग की अपील की। उन्होंने भोजन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की बात कही। साथ में यह अपील की कि भोजन वितरण के अलावा अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी लोग आगे आएं। उन्होंने प्लंबर, बिजली मिस्त्री समेत अन्य घरेलू काम करने वालों से आगे आने की अपील की, ताकि लोगों को किसी जरूरी काम के लिए भटकना न पड़े। डीएम ने स्वयंसेवी संगठनों तथा व्यापारियों से कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की मदद के लिए वारियंटर्स तैयार करने की अपील की। ई-पास के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने की बात भी कही। डीएम ने सिविल डिफेंस के सदस्यों की भूमिका को सराहा। साथ में कंट्रोल से चावल वितरण अभियान पर निगरानी रखने की बात कही। बैठक में सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर आेंकार शर्मा, चीफ वार्डेन अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। डीएम ने कालिंदीपुरम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। वहां अलग-अलग बाथरूम से युक्त 200 कमरे हैं। वहां कोरोना संदिग्धों को जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने तक आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed