फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   72 condidate out of fight in election

72 उम्म्दीवार बिना लड़े ही मैदान से बाहर

Thu, 10 Feb 2022 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
72 condidate out of fight in election
प्रयागराज। जिले की 12 विधानसभा सीटों के लिए अब 172 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 72 प्रत्याशियों की दावेदारी निरस्त कर दी गई। सबसे अधिक शहर उत्तरी में 12 नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। अब यहां कुल नौ उम्मीदवार बचे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। शहर पश्चिमी में जांच को लेकर काफी विवाद रहा। यही वजह रही कि आयोग की वेबसाइट तथा ऐप पर वैध प्रत्याशियों एवं निरस्त नामांकन पत्रों की बाबत जानकारी अपलोड नहीं हो सकी थी। हालांकि यह जानकारी सार्वजनिक कर दी गई थी कि शहर पश्चिमी में 11 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। देर शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के बाद सबसे अधिक 25 प्रत्याशी प्रतापपुर में हैं। इस क्षेत्र से तीन दावेदारों के नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। फाफामऊ में दो फार्म निरस्त हो गए हैं और अब 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे कम शहर उत्तरी में नौ प्रत्याशी रह गए हैं। खास यह कि 2017 के चुनाव में शहर उत्तरी में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार भी 21 लोगों ने नामांकन किया था लेकिन 12 के फार्म निरस्त हो गए।
विज्ञापन

000
विधानसभा निरस्त बचे प्रत्याशी
फाफामऊ - 02 21
सोरांव - 01 12
फूलपुर - 05 15
प्रतापपुर - 03 25
हंडिया - 05 12
मेजा - 11 15
करछना - 07 12
शहर पश्चिमी - 11 13
शहर उत्तरी - 12 09
शहर दक्षिणी - 06 14
बारा - 06 12
कोरांव - 03 12
क़ुल - 72 172
000
अब फाफामऊ और प्रतापपुर में ही लगेंगी दो ईवीएम
प्रयागराज। अब सिर्फ फाफामऊ और प्रतापपुर में ही दो ईवीएम की जरूरत होगी। एक ईवीएम में अधिकतम 16 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए जा सकते हैं। इसमें भी एक कॉलम नोटा के लिए होता है। इस तरह से पहले ईवीएम में 15 उम्मीदवारों के ही नाम शामिल किए जा सकते हैं। जबकि, नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रतापपुर में 25 तथा फाफामऊ में 21 उम्मीदवार रह गए हैं। ऐसे में यदि प्रतापपुर से 10 तथा फाफामऊ में छह लोग नाम वापस नहीं लेते हैं तो दो इन विधानसभा क्षेत्रों में दो ईवीएम लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
राजनीतिक दलाें को दी गई चुनावी प्रक्रिया की जानकारी
प्रयागराज। बुधवार को हुई बैठक में प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक में आचार संहिता के पालन पर ज्यादा जोर रहा। कई जगहाें पर बूथों में भी बदलाव किया गया है। प्रतिनिधियों को इसकी भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed