{"_id":"5cb4e356bdec2214173a3f34","slug":"71555358550-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर परमीशन गाड़ियां चलाने पर समन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर परमीशन गाड़ियां चलाने पर समन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी समन ताहिर के खिलाफ शीशगढ़ थाने में परमीशन से ज्यादा गाड़ियां चलाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके रोड शो और चुनाव प्रचार में शामिल 16 वाहनों को भी सीज कर दिया। इसके बाद पूर्व विधायक शराफत यार खां ने देर रात समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर एसओ पर गाड़ियां छोड़ने का दबाव बनाने की कोशिश की। देर रात तक थाने में गहमागहमी जारी थी।
नवाबगंज की नगर पालिका चेयरमैन शहला ताहिर की बेटी और प्रसपा प्रत्याशी समन ने सोमवार को शीशगढ़ में रोड शो निकाला जिसमें काफी गाड़ियां शामिल थीं। रोड शो मुख्य गलियों से होते हुए मोहल्ला पढ़ाव पहुंचा तो एसओ श्याम सिंह ने रोड शो में शामिल गाड़ियों की परमीशन दिखाने को कहा। पुलिस के अनुसार समन के सिर्फ दस वाहनों पर परमीशन नोट चिपका था जबकि जुलूस में 30 से ज्यादा वाहन थे। इस पर 16 वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद समन चुपचाप वहां से निकल गईं। शहला ताहिर ने बताया कि रोड शो में शामिल सभी वाहनों की परमीशन पहले से थी, लेकिन जुलूस का टाइम पांच बजे तक था। जाम की वजह से देर होने पर पुलिस ने गाड़ियों को रोक लिया। सीज नहीं किया। पुलिस से बातचीत चल रही है।
जिन गाड़ियों को पुलिस ने सीज किया है, उनकी परमीशन नहीं थी। फिर भी अगर वाहन मालिक परमीशन होने की बात कह रहे हैं तो उसे कोर्ट में दिखाएं। पुलिस ने नियमसंगत ढंग से कार्रवाई की है। - श्याम सिंह, एसओ शीशगढ़