फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दुराचार पीड़िता को दी एसिड से झुलसाने की धमकी

दुराचार पीड़िता को दी एसिड से झुलसाने की धमकी

Thu, 28 Mar 2019 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता को दी एसिड से झुलसाने की धमकी
दुराचार पीड़िता को दी एसिड से झुलसाने की धमकी
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ 17 मार्च को पड़ोसी ने अगवा कर किया था रेप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक रेप पीड़िता पर दरिंदा समझौते का दबाव बना रहा है। नहीं मानने पर उसे तेजाब से झुलसाने की धमकी देता है। इससे सहमी पीड़िता ने बुधवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

चरवा इलाके की एक किशोरी ने बताया कि 17 मार्च 2018 की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पड़ोसी युवक ने उसका अपहरण कर लिया था और अपने मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया था। मामले में दूसरे दिन पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि पुलिस दरिंदे को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे वह पूरे गांव में खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता का कहना है कि दरिंदा समझौते का दबाव बना रहा है। नहीं मानने पर तेजाब से चेहरा झुलसाने की धमकी देता है। परिवार के सदस्यों को भी मार डालने की धमकी देता है। इससे पूरा परिवार परेशान है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चरवा इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed