फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज में ही बनना चाहिए अपीलीय अधिकरण

प्रयागराज में ही बनना चाहिए अपीलीय अधिकरण

Thu, 28 Feb 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज में ही बनना चाहिए अपीलीय अधिकरण
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

प्रयागराज में ही बनना चाहिए जीएसटी अपीलीय अधिकरण
0 हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने जीएसटी अपीलीय अधिकरण के गठन पर केंद्र और राज्य सरकार से ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार की ओर से पेश हलफनामे में अधिकरण को लेकर कोई ठोस बात नहीं कही गई है। सुप्रीमकोर्ट ने मद्रास बार एसोसिएशन केस में साफ कर दिया है कि जीएसटी का अधिकरण उसी स्थान पर बनाया जाएगा जहां हाईकोर्ट की प्रधानपीठ हो। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश में अधिकरण प्रयागराज में बनना चाहिए। सुप्रीमकोर्ट के फैसले के विपरीत राज्य सरकार ने लखनऊ में अधिकरण बनाने का प्रस्ताव दिया है। कोर्ट ने सरकार को संशोधित प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।

मेसर्स टोर्क फार्मास्यूटिकल की याचिका पर न्यायमूर्ति भारती सप्रू और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ सुनवाई कर रही है। कोर्ट का कहना था कि वादकारियों को किसी फैसले के खिलाफ अपील दाखिल करने का वैधानिक अधिकार है। सरकार ने अब तक जीएसटी अपीलीय अधिकरण गठित नहीं किया है जिससे वादकारियों के अधिकार का हनन हो रहा है। राज्य सरकार और जीएसटी काउंसिल की ओर से पेश हलफनामे में अधिकरण के गठन को लेकर कोई ठोस बात नहीं कही गई है। इस पर कोर्ट ने कहा कि हवा में वादे नहीं किए जाते हैं। सरकार ठोस प्रस्ताव ले आए कि प्रयागराज में अधिकरण कब तक स्थापित हो जाएगा। केंद्र सरकार की ओर अपर सॉलीसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश और प्रदेश सरकार की ओर से अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता निमाई दास ने पक्ष रखा। याचिका पर 15 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed