{"_id":"5c3f5dccbdec22738563d08e","slug":"71547656652-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
000000000000000000000000
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा प्रश्नपत्र
के वायरल मामले की होगी जांच
0 बैठक में जांच अवकाश प्राप्त जनपद न्यायाधीश स्तर के न्यायिक अधिकारी से कराने पर सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से 12 जनवरी को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की तीसरे चरण की परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। आयोग की बुधवार को हुई बैठक में यह बात सामने आई कि सामान्य अध्ययन की परीक्षा के प्रश्न परीक्षा से पहले वायरल हो गए थे। सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूरे प्रकरण की जांच अवकाश प्राप्त जनपद न्यायाधीश स्तर के न्यायिक अधिकारी से कराई जाए।
प्रश्नपत्र वायरल होने के मामले में आयोग पर प्रदर्शन
इससे पहले उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग पर बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने पेपर वायरल होने को लेकर प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों ने आयोग के अध्यक्ष के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा कि सामान्य अध्ययन का पर्चा वायरल होने से प्रतियोगियों को निराशा हुई है। इससे आयोग की शुचिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। परीक्षार्थियों ने 12 जनवरी को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग की है। आयोग पर प्रदर्शन करने वालों में परवेज आलम, एहसान अहमद, अनूप कुमार सिंह, नारायण दत्त तिवारी, राधे मोहन यादव, वहीदुज्जमा शामिल रहे। इसके साथ ही आयोग के पास इस आशय की शिकायत पहुंची है कि झलवा के एक परीक्षा केंद्र पर 12 जनवरी को एक परीक्षार्थी की परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद बिना किसी कारण ओएमआर बदल दिया गया।
पहले दो चरणों की उत्तरकुंजी जारी होगी
0 उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की बैठक में तय किया गया कि पहले दो चरणों में 15 दिसंबर और पांच जनवरी की परीक्षाओं की उत्तरकुंजी जल्द जारी की जाएगी। आयोग की ओर से 15 दिसंबर को हुई परीक्षा में विज्ञापन 47 के 23 विषय और विज्ञापन 46 के एक विषय वाणिज्य की परीक्षा हुई थी, जबकि पांच जनवरी को हुई परीक्षा में विज्ञापन 47 के छह विषयों की परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
अशासकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती होगी
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की बैठक में तय किया गया कि निदेशक उच्च शिक्षा से प्राचार्य के छह नए पदों और पूर्व में विज्ञापित 284 पदों को मिलाकर 290 पदों का शीघ्र पुनर्विज्ञापन किया जाए। प्राचार्य के 284 पदों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अशासकीय डिग्री कॉलेजों को मुखिया मिलने की उम्मीद है।