फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कर्वी के पूर्व विधायक वीर सिंह को गैरजमानती वारंट

कर्वी के पूर्व विधायक वीर सिंह को गैरजमानती वारंट

Sat, 06 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कर्वी के पूर्व विधायक वीर सिंह को गैरजमानती वारंट
कर्वी के पूर्व विधायक वीर सिंह को गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

इलाहाबाद। स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) ने कर्वी के पूर्व विधायक और मारे जा चुके दस्यु सरगना ददुआ के पुत्र वीर सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। वीर सिंह के खिलाफ मारपीट और गाड़ी में टक्कर मारने के मामले की सुनवाई हुई। पूर्व विधायक के उपस्थित न होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट का आदेश दिया है।

यह आदेश स्पेशल जज पवन कुमार तिवारी ने जेष्ठ अभियोजन अधिकारी हरि ओंकार सिंह, लाल बचन, राधाकांत मिश्र और एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है। अभियोजन के अनुसार मामला चित्रकूट के कर्वी थाने का है। घटना 13 अगस्त 2015 की है। आरोप है कि वीर सिंह ने अपनी फारच्यूनर गाड़ी से अजय कुमार शर्मा को टक्कर मार दी थी और शिकायत करने पर उसे मारापीटा था। इस घटना में वीर सिंह और अवधेश सहित आठ दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण आरोप तय किए जाने के स्तर पर लंबित है। बचाव पक्ष की ओर से आरोप से मुक्त किए जाने के लिए अर्जी दी गई है जिस पर बहस होनी है। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर 2018 को होगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed