फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नि:शब्द कर गए, शून्य में छोड़ गए अटल जी

नि:शब्द कर गए, शून्य में छोड़ गए अटल जी

Fri, 17 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
नि:शब्द कर गए, शून्य में छोड़ गए अटल जी
नि:शब्द कर गए, शून्य में छोड़ गए अटल जी
विज्ञापन

0 निधन की खबर मिलते ही भाजपा ने निरस्त की जिला कार्य समिति की बैठक
0 वात्सल्य सभागार में हुई भाजपाइयों ने की शोक सभा, अटल जी के चित्र पर चढ़ाए पुष्प
इलाहाबाद। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों एवं अन्य संगठनों से जुड़े लोग शोक में डूब गए। उन्हें याद करते हुए तमाम भाजपाइयों ने कहा कि वे पिछले नौ वर्ष से मौन थे। आज गए, तो सबको मौन कर गए। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक भी निरस्त कर दी गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। इस के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज हमने भारतीय राजनीति का बड़ा योद्धा खो दिया है। उनके निधन से पूरी पार्टी शोकाकुल है। इसके पूर्व सुबह उनके स्वास्थ्य की बेहतर कामना के लिए सिविल लाइंस हनुमान मंदिर और नगर निगम स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजन अर्चन भी किया गया था। लेकिन शाम को उनके निधन की खबर ने सभी को झकझोर दिया। इस अवसर पर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अटल जी को ओजस्वी वक्ता और सच्चा राष्ट्र भक्त बताया। यहां डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने भी उनके संस्मरण सुनाए। यहां भाजपाइयों ने अटल जी अमर रहे के नारे भी लगाए। तमाम कार्यकताओं की आंखों में आंसू भी थे। उन्हें वरिष्ठ नेता ढांढस बंधाते रहे। इस दौरान नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, देवेंद्र नाथ मिश्र, रवि केसरवानी, श्याम हेला, विशाल अग्रवाल, मृत्युंजय तिवारी, रतन दीक्षित, किरण जायसवाल, अर्चना शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, गौरव त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे। भाजपा एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा ने भी पूर्व पीएम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री विभव नाथ भारती ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरिदेव धूरिया, रंगबली पटेल, संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में आज होगी श्रद्धांजलि सभा
0 पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में श्र्ंाद्धाजलि सभा आयोजित की गई है। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में अटल जी चित्र रखा जाएगा। ताकि पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उसमें पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सके। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के मुताबिक सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000
कांग्रेसी बोले किसी दल के नहीं राष्ट के नेता थे अटल
0 सपाइयों ने भी जताया दुख, पार्टी कार्यालय में हुई शोक सभा
इलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर भाजपाइयों के साथ कांग्रेेसी और सपा नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वाजपेयी जी देश के सर्वमान्य नेता थे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय के हवाले से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि वह किसी दल के नहीं बल्कि राष्ट्र के नेता थे। उन्हें जन नेता के रूप में जाना जाता था।
अटल जी ने मूल्यों की राजनीति के साथ-साथ सदैव देश के लिए कार्य किया। पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, परेवज सिद्दीकी, एआईसीसी सदस्य तस्लीमुद्दीन आदि ने भी भारत रत्न वाजपेयी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनका दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दल के लोग सम्मान करते थे। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उधर समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में शोक सभा में सपाइयों ने दो मिनट का मौन रखा। पूर्व नगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, विनय कुशवाहा ने अटल को जनप्रिय नेता बताया। उधर सपा के पूर्व पार्षद विजय वैश्य ने कहा कि वह ऐसे नेता थे जिन्हें हर जाति के लोग पसंद करते हैं। इसी क्रम में दरियाबाद के पार्षद एहतेशाम ने भी अटल बिहारी वाजपेयी ने निधन पर दुख जताया है।
00000000000000000000
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
इलाहाबाद। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद सामाजिक एकता परिषद के पदाधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल बिहारी वाजपेयी का नाम रहेगा’ आदि नारे लगाए गए। बैंक रोड पर निकाले गए इस कैंडल मार्च में परिषद के अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला, रविशंकर मिश्र, जावेद अख्तर, अरुण कुमार यादव, अशोक यादव, रवीश मिश्र, अनूप नायक, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
00000000000000000
प्रयाग व्यापार मंडल ने जताया दुख
इलाहाबाद। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी दुख जताया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि देश ने एक युग पुरुष खो दिया है। इसकी क्षति पूर्ति कभी भी नहीं की जा सकती। नेहरू काम्पलेक्स में आयोजित शोकसभा में मो. कादिर, सुहेल अहमद, आमिर आदि मौजूद रहे।

0000000000000000000
विहिप पदाधिकारियों ने की शोकसभा
0 उधर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भी शोकसभा पूर्व पीएम की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की। विहिप के मुकेश जी ने कहा कि देश ने आज सच्चा सपूत खोया है। उधर विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष पुनीत वर्मा की अगुवाई में भी एक शोक सभा हुई। इसमें कहा कि देश ने एक जननायक खो दिया है। इसकी भरपाई करना संभव नहीं है। इस अवसर पर अनूप वर्मा, अमित मालवीय, विकल्प श्रीवास्तव, लकी साहू, शुभम, परमानंद वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में विश्व आयुर्वेद परिष्ज्ञद की ओर से चिकित्सकों ने पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed