{"_id":"5b48df2d4f1c1b44748b463e","slug":"71531502381-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती के भाई की अस्थियां संगम में विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा भारती के भाई की अस्थियां संगम में विसर्जित
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमा भारती के बड़े भाई की
अस्थियां संगम में विसर्जित
0 भतीजों ने किया अस्थिपूजन, फिर विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। केंद्रीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय उमा भारती के बड़े भाई और पूर्व विधायक स्वामी प्रसाद की अस्थियां शुक्रवार को संगम में विसर्जित की गईं। उमा भारती की मौजूदगी में दिवंगत स्वामी प्रसाद के बेटों राहुल सिंह और नील सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नम आंखों से संगम में अस्थियों का विसर्जन किया।
इससे पहले उनके पैतृक गांव मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के डूंडा के तीर्थपुरोहित छेदी लाल बीए के पौत्र बनवारी लाल पाठक और प्रवीन पाठक ने यमुना पट्टी स्थित तख्त के करीब अस्थि पूजन कराया। पूजन के बाद तीर्थपुरोहित और भतीजों संग उमा भारती वीआईपी जेटी से मोटरबोट से संगम पहुंचीं, जहां पुन: पूजन के बाद अस्थियां विसर्जित की गईं। इसके बाद सभी ने संगम स्नान किया। वापसी पर उन्होंने तीर्थपुरोहित को परंपरागत रूप से दक्षिणा भी दी। चटापटी निशान वाले तीर्थपुरोहित बनवारी लाल पाठक ने कहा, तकरीबन वर्ष भर पहले भी उमा जी अपनी बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए संगम आई थीं।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती झांसी से बुंदेलखंड एक्सप्रेस से चलकर शुक्रवार सुबह इलाहाबाद पहुंचीं। यहां से पहले सरकिट हाउस और फिर वहां से संगम गईं। रात में फिर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से ही वह झांसी के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
0 उमा ने किए नागवासुकि के दर्शन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दारागंज स्थित नागवासुकि के दर्शन भी किए। हालांकि संगम में बड़े भाई के अस्थिविसर्जन से लौटने के कारण वह गर्भगृह के भीतर नहीं गईं, परिक्रमा मार्ग से ही दर्शन किए। बाद में उन्होंने पुजारी श्यामधर त्रिपाठी से कहा, यहां पौराणिक मंदिर है, ऐसे में प्रयास रहे कि यहां स्वच्छता हमेशा बनी रही।